मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय की पहली निर्देशित फिल्म 'सिग्मा' को मिली रिलीज तारीख
क्या है खबर?
तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री थलापति विजय (सी जोसेफ विजय) के बेटे जेसन संजय चर्चा में हैं। उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'सिग्मा' को रिलीज तारीख मिल गई है, जिसका आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया है। संदीप किशन अभिनीत इस फिल्म के जरिए जेसन निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक के बेटे होने के नाते, जेसन की फिल्म पर हर किसी की नजरें टिकी हैं।
ऐलान
जुलाई में सिनेमाघरों में दस्तक देगी जेसन संजय की फिल्म
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान करते हुए लिखा, 'एक बड़ी जोखिम भरी डकैती शुरू होती है। 'सिग्मा' 31 जुलाई को सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही है। अंतिम खोज के लिए तैयार हो जाइए।' इस ऐलान के बाद से प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। सुबास्करन द्वारा लाइका प्रोडक्शंस बैनर के तहत निर्मित यह फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। निर्माता जल्द ही इसे सेंसर कमेटी के पास भेजेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
A high-stakes heist begins. 💵 #SIGMA storms into theatres on July 31st. 🗓️ Gear up for the ultimate quest. 🔥@LycaProductions #Subaskaran @gkmtamilkumaran @jsjmedia01 @sundeepkishan @MusicThaman @fariaabdullah2 #RajuSundaram #SampathRaj @shivpanditt @follow_anbu @yogjapee… pic.twitter.com/BWMFY3sBwN
— Jason Sanjay Official (@official_jsj) May 29, 2026
कहानी
रोमांचक मिशन पर आधारित होगी फिल्म
'सिग्मा' को जेसन ने लिखा और निर्देशित किया है, जिसे एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी के रूप में वर्णित किया जा रहा है। फिल्म में चोरी के तत्व भी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो समाज की अपेक्षाओं को धता बताते हुए छिपे हुए खजानों की खोज में निकल पड़ता है। फिल्म में संदीप के अलावा, फरिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, अंबु थासन, मगालक्ष्मी सुदर्शनन, योग जापी और संपत राज जैसे सितारे नजर आएंगे।