'जन नायकन' इस देश में बिना काटछांट होगी रिलीज, जानिए कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक
क्या है खबर?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का इंतजार फैंस पिछले कई महीनों से कर रहे थे, क्योंकि इसे 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होना था। सेंसर बोर्ड से हरी झंडी न मिल पाने के कारण विजय की फिल्म को 6 महीने से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। अब जब यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, तो विदेश में मौजूद फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
रिलीज
24 जुलाई को इस देश में रिलीज होगी 'जन नायकन'
'जन नायकन' के UK वितरक ने पुष्टि की है कि फिल्म यूनाइटेड किंगडम में 15 रेटिंग के साथ और बिना किसी काटछांट (बिना किसी बदलाव) के रिलीज होगी। घोषणा में वादा किया गया कि फिल्म को दर्शक उसी रूप में देख सकेंगे जैसा कि इसे बनाया गया है। इसके अलावा, निर्माताओं ने फिल्म से विजय का एक नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें उनका रौबदार अंदाज देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
THE HONOURABLE CHIEF MINISTER OF TAMIL NADU. C JOSEPH VIJAY. #JanaNayagan in UK cinemas July 24 — uncut, 15-rated. All the action, all the mass, all the Thalapathy craze, exactly as it was meant to be seen. One last time 🔥🔥🔥@actorvijay @KvnProductions @PharsFilm… pic.twitter.com/c6YCX6mvDJ
— Ahimsa Entertainment (@ahimsafilms) July 12, 2026
फिल्म
'A' रेटिंग के साथ फिल्म को मिली हरी झंडी
भारत में 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड ने 'A' प्रमाणपत्र देकर पास किया है। 9 जुलाई को पूरी हुई प्रमाणन प्रक्रिया में फिल्म की कुल लंबाई 183 मिनट 11 सेकंड (करीब 3 घंटे 3 मिनट) बताई गई है। एच विनोथ द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े मुख्य किरदार में नजर आएंगी। ममिता बैजू और बॉबी देओल भी 'जन नायकन' का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।