NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'गोलमाल 5' में होगी रणवीर सिंह की एंट्री, रोहित शेट्टी ने की पुष्टि
    मनोरंजन

    'गोलमाल 5' में होगी रणवीर सिंह की एंट्री, रोहित शेट्टी ने की पुष्टि

    'गोलमाल 5' में होगी रणवीर सिंह की एंट्री, रोहित शेट्टी ने की पुष्टि
    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 02, 2022, 04:37 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'गोलमाल 5' में होगी रणवीर सिंह की एंट्री, रोहित शेट्टी ने की पुष्टि
    रणवीर सिंह की होगी गोलमाल 5 में एंट्री (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@itsrohitshetty)

    बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा और संजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान रोहित ने खुलासा किया कि रणवीर अब 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे। इसके साथ ही रणवीर ने कार्यक्रम के दौरान ही 'सिम्बा' के दूसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी है।

    गोलमाल का हिस्सा बनेंगे रणवीर

    सर्कस के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए कहते हैं, "यह रोहित के कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाली है।" तभी रोहित कहते हैं, "बहुत स्मार्ट आदमी है ये, अब गोलमाल में नजर आएगा।" दरअसल, सर्कस के ट्रेलर के अंत में गोलमाल के मुख्य कलाकारों की झलक देखने को मिलती है, जिससे यह समझ आता है कि सर्कस में रणवीर का किरदार गोलमाल से जुड़ा हुआ है।

    रणवीर ने की 'सिम्बा 2' की पुष्टि

    कार्यक्रम के दौरान जब रोहित से पूछा गया कि वह रणवीर के साथ काम करना क्यों पसंद करते हैं, तब निर्देशक ने कहा कि उन्हें अभिनेता का काम के प्रति समर्पण और उनकी एनर्जी बहुत पसंद है। रोहित ने आगे कहा कि उन्होंने रणवीर के साथ पहली बार काम एक एड शूट के दौरान किया था। रणवीर ने रोहित का धन्यवाद किया और इशारों-इशारों में निर्देशक के साथ अपनी अगली फिल्म 'सिम्बा 2' की भी पुष्टि कर डाली।

    23 दिसंबर को आ रही है 'सर्कस'

    रोहित और रणवीर की फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि यह फिल्म दर्शकों को 60 के दशक में ले जाएगी। इसमें रणवीर सिंह डबल रोल में होंगे। यह फिल्म 23 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, टीकू तलसानिया, व्रजेश हिरजी, अश्विनी कालसेकर के अलावा दीपिका पादुकोण और अजय देवगन भी दिखाई देने वाले हैं।

    इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर

    रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'जयेशभाई जोरदार' में देखा गया था। अब अभिनेता को करण जौहर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा जाएगा। इस फिल्म में आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद वो निर्देशक शंकर की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगे, जो 2005 की तमिल फिल्म अन्नियन की रीमेक है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह
    सिम्बा फिल्म
    रोहित शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    MCA अवार्ड्स: गाबा की ऐतिहासिक जीत के लिए शार्दुल ठाकुर, अजिंक्य रहाणे और रवि शास्त्री सम्मानित क्रिकेट अवार्ड्स
    नई होंडा CL300 बाइक से उठा पर्दा, नियो-रेट्रो लुक के साथ इसी साल होगी लॉन्च होंडा
    चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों से बाकी दुनिया को डरना चाहिए? कोरोना वायरस
    केरल: होटल से मंगवाई बिरयानी खाकर लड़की की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने दिये जांच के आदेश केरल

    बॉलीवुड समाचार

    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर
    इरफान खान के निधन पर बाबिल को नहीं था यकीन, समझा शूटिंग पर गए हैं बाबा इरफान खान
    जन्मदिवस: अपने दमखम, किरदार और जादुई आवाज से अभिनेता इरफान खान ने हासिल किया मुकाम इरफान खान
    रुखसाना कौसर बनेंगी श्रद्धा कपूर, कौन है लश्कर आतंकी को कुल्हाड़ी से मारने वाली लड़की? श्रद्धा कपूर

    रणवीर सिंह

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    रणवीर और जाह्नवी कपूर आ सकते हैं 'तेजाब' के रीमेक में नजर, निर्माताओं ने किया संपर्क जाह्नवी कपूर
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' हुई बॉक्स ऑफिस पर बेदम, 'ब्रह्मास्त्र' के करीब पहुंची 'दृश्यम 2' सर्कस
    करण जौहर की बतौर निर्देशक हुई वापसी, रणवीर और आलिया की इस फिल्म को करेंगे डायरेक्ट करण जौहर

    सिम्बा फिल्म

    बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    मीका सिंह पर नाबालिग ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, दुबई में गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार

    रोहित शेट्टी

    'पठान' और 'टाइगर' का होगा क्रॉसओवर? YRF ने की स्पाई यूनिवर्स की घोषणा शाहरुख खान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिर शुरू की 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग, बेहद खास होगा अगला शेड्यूल सिद्धार्थ मल्होत्रा
    अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' पर शुरू किया काम अजय देवगन
    सर्कस: रणवीर सिंह की लगातार तीसरी फिल्म फ्लॉप, क्या कहते हैं ट्रेड एक्सपर्ट्स? रणवीर सिंह

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023