क्रिस्टोफर नोलेन की 'द ओडिसी' ने मचाया धमाल, 'ओपेनहाइमर' का रिकॉर्ड तोड़ने को है तैयार?
क्रिस्टोफर नोलेन की नई फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई को भारत के सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है और इसकी एडवांस बुकिंग में अभी से जबरदस्त हलचल देखी जा रही है।
फिल्म के टिकट 150 रुपये से शुरू होकर प्रीमियम सीटों के लिए 3,400 रुपये तक जा रहे हैं। दर्शकों में फिल्म को लेकर कितनी दीवानगी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। होमर की क्लासिक कहानी से प्रेरित इस महाकाव्य एडवेंचर में मैट डैमन मुख्य भूमिका में हैं।
जानकारों का मानना है कि यह फिल्म क्रिस्टोफर की पिछली ब्लॉकबस्टर 'ओपेनहाइमर' से भी बड़ी ओपनिंग करेगी।
भारत में 'द ओडिसी' के प्रीमियम टिकट हुए इतने
फिल्म के प्रीमियम टिकटों की कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हैं। पुणे में सबसे महंगे रिक्लाइनर सीटों के लिए लगभग 3 हजरा रुपये तक चुकाने होंगे, जबकि बेंगलुरु में ये सीटें लगभग 1 हजार रुपये से उपलब्ध हैं।
फिल्म के शो सुबह 8:20 बजे से लेकर रात 11:55 बजे तक चलेंगे। शानदार IMAX विजुअल्स और ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के शुरुआती रिव्यू काफी सकारात्मक हैं, जिससे इसे देखने की उत्सुकता और बढ़ गई है।