क्रिस्टोफर नोलेन की 'द ओडिसी' के लिए विदेशी दर्शकों की लगी होड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे
क्रिस्टोफर नोलेन की नई फिल्म 'द ओडिसी' दुनिया भर में धूम मचा रही है। इस फिल्म को देखने के लिए जर्मनी, तुर्की, सिंगापुर और अमेरिका जैसे देशों से लोग खास तौर पर मेलबर्न पहुंच रहे हैं।
इसकी वजह है मेलबर्न का IMAX, क्योंकि दक्षिणी गोलार्ध में यह अकेला ऐसा सिनेमा है, जहां फिल्म को अल्ट्रा-रेयर IMAX 1570 फॉर्मेट में दिखाया जा रहा है।
यह एक बेहद खास अनुभव है, जो दुनिया भर में सिर्फ 41 सिनेमाघरों में ही उपलब्ध है।
मेलबर्न IMAX की एडवांस बुकिंग हुई 30 हजार के पार
पूरी तरह से IMAX 1570 कैमरों पर फिल्माई गई 'द ओडिसी' ऐसा विशाल स्क्रीन अनुभव देती है, जो दक्षिणी गोलार्ध में और कहीं नहीं मिलता।
फिल्म की रिलीज से पहले ही मेलबर्न के IMAX ने 30 हजार से ज्यादा टिकट बेच दिए थे (सिर्फ एक दिन में तो 17 हजार टिकट बिक गए थे)।
सिनेमाघर के जनरल मैनेजर जेरेमी फी बताते हैं कि लोग 'उस खास अनुभव' को पाने के लिए बेताब हैं। यह फिल्म 18 जुलाई को दुनिया भर में प्रीमियर हो रही है और इसे इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक माना जा रहा है।