LOADING...
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'इंटरस्टेलर' भारत में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब
भारत में फिर से रिलीज हो रही 'इंटरस्टेलर' (तस्वीर: एक्स/@WarnerBrosIndia)

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'इंटरस्टेलर' भारत में फिर हो रही रिलीज, जानिए कब

Jan 10, 2025
06:05 pm

क्या है खबर?

क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंटरस्टेलर' को 7 नवंबर, 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। इस फिल्म में मैथ्यू मैककोनाघे, ऐनी हैथवे और जेसिका चैस्टेन जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब लगभग 10 साल बाद 'इंटरस्टेलर' एक बार फिर भारत में रिलीज होने जा रही है। निर्माताओं ने खुद इसकी पुष्टि की है। आइए बताते हैं कि आप यह फिल्म कब देख पाएंगे।

रि-रिलीज

7 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी फिल्म

'इंटरस्टेलर' को 7 फरवरी, 2025 को एक बार भारत के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने लिखा, 'सितारे फिर से एक साथ आ रहे हैं। क्रिस्टोफर नोलन की 'इंटरस्टेलर' 7 फरवरी को भारत के सिनेमाघरों और IMAX में भी वापसी कर रही है। समय और स्थान से परे की यात्रा को फिर से जीएं।' अंतरिक्ष का सफर कराती यह फिल्म IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग (8.7) पाने वाली फिल्मों में से एक है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट