राम चरण की नई फिल्म का भव्य मुहूर्त, पिता चिरंजीवी ने नारियल फोड़कर की शुरुआत
मनोरंजन
निर्देशक सुकुमार की अगली फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म का रविवार सुबह हैदराबाद में मुहूर्त समारोह हुआ, जिसमें मेगास्टार चिरंजीवी ने नारियल फोड़कर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं। निर्माताओं ने समारोह का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
अनिरुद्ध रविचंदर पर संगीत का जिम्मा
फिल्म में राम चरण बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे। इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार करेंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही रामोजी फिल्म सिटी में शुरू होने की उम्मीद है। बाकी कलाकारों के नाम भी जल्द सामने आ सकते हैं। राम चरण, सुकुमार और अनिरुद्ध की तिकड़ी को लेकर फिल्म को लेकर दर्शकों में बड़ी उत्सुकता है।