Loading...
राम चरण की 'RC17' गुजराती ब्लॉकबस्टर 'लालो' का रीमेक? सामने आई फिल्म की सच्चाई
'RC17' के साथ फिर लौटेंगे राम चरण और सुकुमार

राम चरण की 'RC17' गुजराती ब्लॉकबस्टर 'लालो' का रीमेक? सामने आई फिल्म की सच्चाई

Nov 02, 2026
05:12 pm

क्या है खबर?

राम चरण को आखिरी बार इस साल आई फिल्म 'पेड्‌डी' में देखा गया था। हाल ही में उनकी नई फिल्म 'RC17' का ऐलान किया गया जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी सुकुमार ने उठाई है। अभिनेता-निर्देशक की यह जोड़ी 'रंगस्थलम' (2018) के बाद फिर वापस आ रही है। सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि राम चरण की 'RC17' असल में गुजराती ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लालो: कृष्णा सदा सहायते' का रीमेक होगी, लेकिन अब इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया है।

अटकलें

'RC17' के पहले पोस्टर से लगा था अंदाजा

123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, राम चरण की 'RC17' का 'लालो: कृष्णा सदा सहायते' से कोई संबंध नहीं होगा। यह गुजराती फिल्म की रीमेक नहीं है।

दरअसल, इन अटकलों को हवा तब मिली, जब 'RC17' का ऐलान करते हुए निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। उसमें मोरपंख के जैसा डिजाइन था।

तब से दोनों फिल्मों के बीच कनेक्शन की चर्चा शुरू हो गई और अटकलें लगने लगीं कि राम चरण 'लालो' का रीमेक ला रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT

परियोजना

हैदराबाद में हुआ 'RC17' का भव्य मुहूर्त

1 नवंबर (रविवार) को 'RC17' का हैदराबाद में मुहूर्त समारोह हुआ था, जिसमें राम चरण के पिता और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी कोनिडेला भी शामिल हुए।

निर्माताओं ने समारोह का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था।

फिल्म की बात करें तो इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं। इसमें अभिनेता एक बिल्कुल अलग तरह के किरदार में नजर आएंगे।

इसकी शूटिंग जल्द रामोजी फिल्म सिटी में शुरू होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT