चिरंजीवी की फिल्म 'काका' का हैदराबाद में अहम पड़ाव, जानिए कब सिनेमाघरों में उतरेगी फिल्म
मनोरंजन
मेगास्टार चिरंजीवी और निर्देशक बॉबी कोल्ली अपनी नई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'काका' की शूटिंग का एक बड़ा और अहम शेड्यूल हैदराबाद में शुरू करने जा रहे हैं।
निर्माताओं ने सेट से एक तस्वीर साझा करके इसकी जानकारी दी है। फिल्म को तय समय पर पूरा करने के लिए शूटिंग का ये चरण बेहद खास माना जा रहा है।
'काका' कब होगी रिलीज?
चिरंजीवी और बॉबी कोल्ली अपनी नई एक्शन थ्रिलर 'काका' के साथ एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। 2026 की सुपरहिट फिल्म 'मन शंकर वर प्रसाद गारू' के बाद इस हिट जोड़ी की ये एक साथ दूसरी फिल्म है। फिल्म को संक्रांति के खास मौके पर 13 जनवरी, 2027 को रिलीज करने की योजना है, जिसके लिए पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी साथ-साथ शुरू हो चुका है।
फिल्म के टीजर में चिरंजीवी 'सत्यम' नाम के एक अनोखे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो 'अम्माजी एक्वा इंडस्ट्रीज' में सुपरवाइजर है और चुंबक की मदद से छिपे हुए हथियारों का पता लगाता है। इस बहुचर्चित फिल्म में अनास्वरा राजन, निवेथा पेतुराज, सुनील, गेटअप श्रीनू और कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।