LOADING...
दिव्या दत्ता की सीरीज 'चिरैया' का दमदार ट्रेलर जारी, जानिए कब-कहां देगी दस्तक
वेब सीरीज 'चिरैया' का ट्रेलर जारी

दिव्या दत्ता की सीरीज 'चिरैया' का दमदार ट्रेलर जारी, जानिए कब-कहां देगी दस्तक

Mar 06, 2026
03:10 pm

क्या है खबर?

दिव्या दत्ता सिनेमा का वो चेहरा हैं, जो अपने अभिनय के दम पर दिल और दिमाग में छाप छोड़ जाती हैं। फिर वह कुछ ऐसा करते दिखाई देंगी, लेकिन इस बार उन्होंने भारतीय समाज के सबसे संवेदनशील मुद्दे को उठाया है। दिव्या एक ऐसी कहानी ला रही हैं जिसके जरिए समाज को यह संदेश दिया जाएगा कि 'शादी लाइसेंस नहीं देती' है। उनकी आगामी वेब सीरीज का नाम 'चिरैया' है जिसका दमदार ट्रेलर और रिलीज तारीख जारी हो गई है।

ट्रेलर

पत्नी पर जबरन अधिकार और जबरदस्ती के खिलाफ आवाज उठाती है सीरीज

'चिरैया' का ट्रेलर 1 मिनट 43 सेकंड लंबा है जिसकी शुरुआत एक आदर्श परिवार से होती है। दिव्या मुख्य किरदार में हैं, और संजय मिश्रा उनके पति की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर के जरिए बताने की कोशिश की गई है कि शादी का मतलब यह नहीं होता कि पति को अपनी पत्नी की सहमति के खिलाफ जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने का हक मिल जाएगा। सीरीज कई साल से चली आ रही समाज की मानसिकता पर सवाल उठाती है।

रिलीज

OTT पर इस दिन दस्तक देगी 'चिरैया'

शशांत शाह द्वारा निर्देशित 'चिरैया' का निर्माण SVF एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। दिव्या और संजय के अलावा, सिद्धार्थ शॉ, सरिता जोशी, फैसल राशिद, टीनू आनंद और प्रसन्ना बिष्ट जैसे सितारे सीरीज में अलग-अलग किरदारों के साथ दिखे हैं। सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं जिनका प्रीमियर 20 मार्च, 2026 से जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'चिरैया' का ट्रेलर

Advertisement