Loading...
अजित कुमार की रेस में साथ दिखे विजय और तृषा कृष्णन, कैमरा देखते ही हुए दूर
अजित कुमार की रेस में साथ दिखे विजय-तृषा

अजित कुमार की रेस में साथ दिखे विजय और तृषा कृष्णन, कैमरा देखते ही हुए दूर

Sep 13, 2026
12:59 pm

क्या है खबर?

अभिनेता और रेसर अजित कुमार की रेस देखने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय सिल्वरस्टोन पहुंचे। इस दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी उनके साथ नजर आईं। दोनों ने अजित कुमार की मिशेलिन ले मैंस कप रेस देखी और उनका हौसला बढ़ाया। सिल्वरस्टोन रेस ट्रैक से विजय और तृषा के कई वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी के साथ फिर दोनों की खास दोस्ती चर्चा का विषय बन गई है।

वीडियो

कैमरे पर नजर पड़ी तो हटे पीछे

विजय और तृषा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। ब्रिटेन में आयोजित एक रेसिंग इवेंट से दोनों का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में विजय-तृषा बालकनी में एक-दूसरे के करीब खड़े होकर रेस देखते नजर आ रहे हैं। हालांकि, जैसे ही दोनों को कैमरे का अपनी ओर फोकस होने का एहसास हुआ, वे रेलिंग से थोड़ा पीछे हट गए।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अन्य वीडियो

अजित कुमार रेसिंग और विजय की टीम के टेंट से बाहर निकलीं तृषा

एक और वीडियो में तृषा को एक टेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल अजित कुमार रेसिंग और विजय की टीम करती है।

इसके बाद थलापति विजय संग बालकनी वाला वीडियो सामने आने से सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। विजय-तृषा तमिल सिनेमा की चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ियों में शामिल हैं। दोनों ने 'गिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी' और 'लियो' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए  वीडियो

ADVERTISEMENT

मौजूदगी

विजय के इन खास पलों में भी साथ दिखीं तृषा

बता दें कि तृषा इससे पहले मई, 2026 में विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

इस दौरान वो विजय के परिवार के साथ नजर आई थीं और उनके पहले संबोधन के दौरान भावुक भी हो गई थीं।

उधर अगस्त में तृषा तमिलनाडु के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी मौजूद थीं। शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने विजय की मां शोभा चंद्रशेखर से गले मिलकर मुलाकात की थी।

 फिल्में

'गिल्ली' से 'लियो' तक साथ दिखे विजय-तृषा, रिश्ते की अफवाहों ने भी खींचा ध्यान

विजय-तृषा ने पहली बार 2004 में आई फिल्म 'गिल्ली' में साथ काम किया था। आखिरी बार वे फिल्म 'लियो' में साथ दिखे थे।

दोनों की दोस्ती और साथ में सार्वजनिक तौर पर नजर आने को लेकर अक्सर उनके रिश्ते की चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन दोनों ने कभी इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की।

विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम की तलाक की याचिका को लेकर भी ऐसी चर्चाओं ने जोर पकड़ा था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

ADVERTISEMENT