Loading...
अनिरुद्ध-काव्या मारन के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे विजय और उनकी अलग रह रहीं पत्नी संगीता
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में फिर दिखी दूरियां, अलग पहुंचे विजय-संगीता

अनिरुद्ध-काव्या मारन के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे विजय और उनकी अलग रह रहीं पत्नी संगीता

Nov 22, 2026
10:39 am

क्या है खबर?

चेन्नई में 21 नवंबर को आयोजित संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिसेप्शन में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। समारोह के मेहमानों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और उनकी अलग रह रहीं पत्नी संगीता सोर्नालिंगम भी शामिल रहे। हालांकि, सबकी निगाहें इस बात पर टिक गईं कि दोनों ने इस जश्न में एक साथ शामिल होने के बजाय अलग-अलग एंट्री की। उनके इस तरह अलग पहुंचने की चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेज हो गई है।

मौजूदगी

महीनों बाद दिखीं संगीता, विजय ने अकेले पहुंचकर दी बधाई

इस समारोह में संगीता सोर्नालिंगम महीनों बाद सार्वजनिक रूप से नजर आईं, जिससे वहां मौजूद लोगों और फोटोग्राफरों का ध्यान तुरंत उनकी ओर खिंच गया। इससे पहले वो आखिरी बार अपने बेटे जेसन संजय के फिल्ममेकर के तौर पर डेब्यू के दौरान उनका समर्थन करती दिखी थीं।

उधर पारंपरिक परिधान में अकेले पहुंचे विजय ने मंच पर नवविवाहित जोड़े अनिरुद्ध और काव्या को बधाई दी और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

मतभेद

निजी मतभेदों के चलते अलग रह रहे विजय और संगीता

विजय और संगीता ने अगस्त 1999 में शादी की थी और उनके 2 बच्चे हैं जेसन संजय और दिव्या साशा।

पिछले कुछ वर्षों से निजी मतभेदों के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। इस दौरान संगीता ने राजनीतिक अभियानों और फिल्म से जुड़े आयोजनों से काफी हद तक दूरी बनाए रखी है।

उनकी शादी को लेकर लगातार चल रही अटकलों के बावजूद न तो विजय और ना ही संगीता ने इस मामले पर कोई आधिकारिक सार्वजनिक बयान जारी किया है।

ADVERTISEMENT

मेहमान

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में जुटीं तमाम बड़ी शख्सियतें

11 नवंबर को ग्रीस में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई शादी के बाद अनिरुद्ध और काव्या ने चेन्नई के ITC ग्रैंड चोला में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया।

इस समारोह में भारतीय सिनेमा, खेल और राजनीति की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।

मेहमानों की सूची में अभिनेता सिद्धार्थ, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, क्रिकेटर केन विलियमसन, डेल स्टेन और AIADMK महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी जैसी तमाम बड़ी शख्सियतें शामिल रहीं।

ADVERTISEMENT