'बालन: द बॉय' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही, जानें अब तक कितनी हुई कमाई?
चिदंबरम की मलयालम फिल्म 'बालन: द बॉय' ने वीकेंड पर तो धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन हफ्ते के दिन आते-आते इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
रिलीज के 5 दिन बाद भी यह फिल्म 10 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूने में नाकाम रही है।
पांचवें दिन इसकी कमाई सिर्फ 1.11 करोड़ रुपये रही, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 9.33 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है।
'बालन: द बॉय' की वैश्विक कमाई हुई इतने करोड़
अगर फिल्म की वैश्विक कमाई की बात करें, तो यह 19.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। घरेलू बाजार से इसने कुल 10.81 करोड़ रुपये बटोरे हैं, जबकि विदेशी कमाई 8.50 करोड़ रुपये रही है।
हफ्ते के बीच में भी फिल्म की दर्शक संख्या स्थिर बनी रही। कुल मिलाकर 24.7 प्रतिशत लोग फिल्म देखने पहुंचे, वहीं रात के शोज में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 34 प्रतिशत तक पहुंच गया।
मलयालम शोज में 27 प्रतिशत दर्शकों की भीड़ दिखी, जबकि तमिल शोज में यह आंकड़ा महज 10 प्रतिशत रहा।
कमाई की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ गई हो, फिर भी 'बालन: द बॉय' लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है।