NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवादों में घिरी 'छेल्लो शो', FWICE ने फिल्म के ऑस्कर के लिए चयन पर उठाया सवाल
    अगली खबर
    विवादों में घिरी 'छेल्लो शो', FWICE ने फिल्म के ऑस्कर के लिए चयन पर उठाया सवाल
    विवादों में 'छेल्लो शो', FWICE ने किया विरोध

    विवादों में घिरी 'छेल्लो शो', FWICE ने फिल्म के ऑस्कर के लिए चयन पर उठाया सवाल

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 23, 2022
    08:22 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को भारत की तरफ से नॉमिनेट किया गया।

    भारत की तरफ से ऑस्कर में जाने के लिए 'RRR' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी कई फिल्में रेस में थीं। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने ऑस्कर के लिए 'छेल्लो शो' को चुना।

    अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने ऑस्कर के लिए इस फिल्म के चयन पर सवाल उठाया है। FWICE का कहना है कि यह भारतीय फिल्म नहीं है।

    रिपोर्ट

    चयन करने वाली जूरी को डिजॉल्व कर देना चाहिए- FWICE अध्यक्ष बीएन तिवारी

    FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में 'छेल्लो शो' का विरोध किया है।

    उन्होंने बताया कि फिल्म के सिलेक्शन का तरीका सही नहीं है और चयन करने वाली जूरी को डिजॉल्व कर देना चाहिए।

    उन्होंने कहा, "यह एक भारतीय फिल्म नहीं है और इसके चयन की प्रक्रिया भी सही नहीं है। 'RRR' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी कई भारतीय फिल्में थीं, लेकिन जूरी ने एक विदेशी फिल्म को चुना, जिसे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने खरीदा है।"

    प्रतिक्रिया

    तिवारी ने फिर से फिल्म का चुनाव करने की बात कही

    तिवारी ने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि ऑस्कर के लिए फिल्म का चुनाव फिर से हो।

    उनका कहना है कि जूरी में आधे से अधिक लोग काफी समय से पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि जूरी के ज्यादातर लोग फिल्में नहीं देखते हैं।

    उनकी मानें तो 'छेल्लो शो' को ऑस्कर के लिए भेजने पर इसका असर भारत की छवि पर पड़ेगा।

    उन्होंने बताया कि वह इसके बारे में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखेंगे।

    विरोध

    फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी 'छेल्लो शो' का किया था विरोध

    ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री के रूप में चुने जाने के बाद 'छेल्लो शो' का फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी विरोध किया था। उन्होंने फिल्म के कॉपी होने का दावा किया था।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि कि 'छेल्लो शो', Cinema Paradiso की कॉपी है।

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'FFI ने फिल्म चुनने में फिर गलती कर दी। बेसिक रूल ऑरिजनैलिटी होता है, जिसे अनदेखा किया गया, कॉपी होने की वजह से फिल्म रिजेक्ट हो जाएगी।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए अशोक पंडित का पोस्ट

    The jury of #FFI falters once again. Selects the film #ChhelloShow as India’s Oscar entry, which is a copy of #CinemaParadiso.
    The basic rule of originality has been overlooked and the film will be rejected only because it’s a copy. Another opportunity lost.@ianuragthakur pic.twitter.com/5bna6RZ5C1

    — Ashoke Pandit (@ashokepandit) September 20, 2022

    जानकारी

    माधवन ने कही थी 'रॉकेट्री' और 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर में भेजने की बात

    हाल में अभिनेता आर माधवन ने कहा था कि भारत को 'रॉकेट्री' और 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर में भेजना चाहिए। उन्हें लगता है कि ये दोनों फिल्में ऑस्कर में नॉमिनेशंस पाने की हकदार थीं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ऑस्कर में भेजने के लिए कैसे चुनी जाती है फिल्म?

    ऑस्कर में भेजने के लिए आधिकारिक रूप से फिल्म का चयन करने के लिए चयनकर्ताओं की एक समिति बनाई जाती है। इस समिति में हर साल कुछ नए सदस्य शामिल किए जाते हैं।

    फिल्म के चयन के लिए पहले फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) देश के सभी फिल्म एसोसिएशन को अपनी ओर से फिल्म भेजने के लिए निमंत्रण भेजता है।

    कई मानकों पर परखने के बाद फिल्म को ऑस्कर में भेजने का निर्णय लिया जाता है।

    फिल्म

    एक चाय बेचने वाले बच्चे की सपनों की कहानी है 'छेल्लो शो'

    'छेल्लो शो' (लास्ट फिल्म शो) को भारत की ओर से 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दावेदारी के लिए चुना गया है।

    फिल्म एक चाय बेचने वाले बच्चे के सपनों की कहानी है। इसे कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जा चुका है।

    पिछले साल आई इस फिल्म का निर्देशन पान नलिन ने किया था। भविन राबरी, रिचा मीना और भावेश श्रीमली जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर पुरस्कार
    द कश्मीर फाइल्स
    छेल्लो शो फिल्म

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    6 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मजा मां' आगामी फिल्में
    अजय देवगन की 'थैंक गॉड' के खिलाफ मामला दर्ज, धर्म के अपमान का लगा आरोप अजय देवगन
    मिलिंद सोमन ने 9 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट मुंबई
    क्या अगले महीने रिलीज होगी आयुष्मान और रकुल प्रीत की 'डॉक्टर जी'? आयुष्मान खुराना

    ऑस्कर पुरस्कार

    कोरोना वायरस का असर: क्या रद्द होगा 2021 ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह? हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर अवॉर्ड्स पर भी पड़ा कोरोना वायरस का प्रभाव, अप्रैल 2021 तक टली सेरेमनी हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स पर भी पड़ी कोरोना की मार, जानिए कब होंगे आयोजित हॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: पांच मौके जब प्रियंका चोपड़ा ने पूरी दुनिया में भारत का नाम किया रौशन हॉलीवुड समाचार

    द कश्मीर फाइल्स

    फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया 'द दिल्ली फाइल्स' का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी बॉलीवुड समाचार
    'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज से पहले विवेक अग्निहोत्री ने डिएक्टिवेट किया अपना ट्विटर अकाउंट ट्विटर
    झकझोर देगी कश्मीरी पंडितों की दर्दभरी दास्तां, देखिए फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार

    छेल्लो शो फिल्म

    ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' बनी भारत की आधिकारिक एंट्री मनोरंजन
    'RRR' से पहले इन फिल्मों को ऑस्कर के लिए न भेजने पर हुई FFI की आलोचना ऑस्कर पुरस्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025