'छठी मैया' के आगे क्यों झुक रहा बॉलीवुड? फिल्मों में बढ़ती आस्था का क्या है राज
इस साल बॉलीवुड अपनी फिल्मों में छठ पूजा को खास जगह दे रहा है। 'द वन' और 'ये प्रेम मोल लिया' में इस त्योहार को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है।
फिल्म 'द वन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ दिखेंगे, जहां तमन्ना यह रस्म निभाती नजर आती हैं।
वहीं, 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शर्वरी मिलकर इस त्योहार की असली रौनक बड़े पर्दे पर लाते दिखेंगे।
छठ पूजा के जरिए बिहारी समुदाय से जुड़ाव कर रही हैं फिल्में
छठ पूजा को फिल्मों में शामिल करना महज कहानी का एक पहलू नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर में फैले बिहारी समुदाय और NRI दर्शकों से जुड़ने का एक जरिया है, जो इस परंपरा को बड़े चाव से मानते हैं।
पटना के सांस्कृतिक कार्यकर्ता अनीश अंकुर कहते हैं, "बिहारी प्रवासी एक बहुत बड़ा समुदाय है। यह दुनिया में फैला हुआ है। हिंदी फिल्में NRI दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।"
यह कदम दिखाता है कि बॉलीवुड अब क्षेत्रीय कहानियों में भी ज़्यादा दिलचस्पी ले रहा है, जिससे अलग-अलग पृष्ठभूमि के दर्शकों को फिल्में अपनी-सी लगने लगती हैं।