Page Loader
विक्की कौशल की 'छावा' की रिलीज टली, अब 'पुष्पा 2: द रूल' से नहीं होगा सामना 
विक्की कौशल की 'छावा' की रिलीज टली (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

विक्की कौशल की 'छावा' की रिलीज टली, अब 'पुष्पा 2: द रूल' से नहीं होगा सामना 

Nov 28, 2024
09:23 am

क्या है खबर?

पिछले लंबे समय से विक्की कौशल फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसके निर्देशन की कमान लक्ष्मण उतेकर ने संभाली है। इस फिल्म में विक्की की जोड़ी पहली बार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज टाल दी है। इसके साथ 'छावा' की नई रिलीज तारीख का भी ऐलान हो चुका है। आइए बताते हैं यह फिल्म कब रिलीज होगी।

छावा

क्यों खास है यह तारीख?

'छावा' को अब 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह तारीख खास महत्व रखती है, क्योंकि 19 फरवरी, 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है और इस फिल्म में विक्की महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि निर्माताओं ने 'पुष्पा 2' के साथ टकराव से बचने के लिए भी यह फैसला लिया है। अक्षय खन्ना भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट