NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'छावा': दर्शकों के सिर चढ़ा विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म का खुमार, लिया ये बड़ा फैसला
    अगली खबर
    'छावा': दर्शकों के सिर चढ़ा विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म का खुमार, लिया ये बड़ा फैसला
    रश्मिका मंदाना, निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और विक्की कौशल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

    'छावा': दर्शकों के सिर चढ़ा विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म का खुमार, लिया ये बड़ा फैसला

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 16, 2025
    01:56 pm

    क्या है खबर?

    विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म की रिलीज को अभी महज 2 दिन हुए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया है। इसके कदमों तले बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में कुचल गई हैं।

    'छावा' की दहाड़ से बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्मों के गायब होने तक की नौबत आ गई है।

    सिनेमाघरों में इस फिल्म की जमकर बुकिंग हो रही है, जिसके चलते अब 'छावा' को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है।

    फैसला

    महाराष्ट्र में चलेंगे देर रात और सुबह के शो

    'छावा' देखने बड़ी तादाद में दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह और इसकी बढ़ती मांग के बीच अब प्रदर्शकों ने अहम फैसला लिया है।

    उन्होंने तय किया है कि वे महाराष्ट्र में देर रात और सुबह के शो चलाएंगे।

    फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और इसी वजह से ये कदम उठाया गया है।

    सिनेमाघरों ने रविवार से मुंबई और पुणे में देर रात के शो शुरू किए हैं।

    शो

    छोटे शहरों के कई सिनेमाघरों में शुरू हुए सुबह के शो

    ऐतिहासिक कहानी और संभाजी महाराज की लोकप्रियता की वजह से भी फिल्म काफी अच्छी चल रही है। प्रदर्शकों ने शो इसलिए जोड़े हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्म देख सकें।

    कई सिनेमाघरों में शो हाउसफुल चल रहे हैं, इसलिए नए शो जोड़े गए हैं। छोटे शहरों के कई सिनेमाघरों में सुबह के शो शुरू कर दिए गए हैं।

    मुंबई के कई सिनेमाघरों में रात 12:45, एक बजे, 1:15 बजे और 1:30 बजे के शो शुरू किए गए हैं।

    उम्मीद

    दर्शक बढ़ने से बढ़ेगी कमाई

    अगर पुणे की बात करें तो यहां 95 प्रतिशत शो बुक हैं, ऐसे में कई सिनेमाघरों ने सुबह 6 बजे के शो शुरू करने का फैसला किया है।

    उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। शनिवार की रात चेन्नई में 81 प्रतिशत तो हैदराबाद में 88 प्रतिशत शो बुक रहे।

    देर रात और सुबह तड़के फिल्म के शो शुरू होने से बेशक इसकी कमाई में और भी इजाफा देखने को मिलेगा।

    फिल्म

    वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई 'छावा'

    पूरे दिन दर्शकों की बढ़ती संख्या से पता चलता है कि लोगों की दिलचस्पी 'छावा' को लेकर बढ़ रही है।

    ऐतिहासिक किरदार में विक्की कौशल का दमदार अभिनय दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है।

    'छावा' में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। फिल्म में अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना और आशुतोष राणा के अभिनय को भी सराहा गया है।

    लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विक्की कौशल
    बॉलीवुड समाचार
    रश्मिका मंदाना
    अक्षय खन्ना

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम
    प्रधानमंत्री मोदी 6 साल में पहली बार कनाडा में G-7 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे नरेंद्र मोदी

    विक्की कौशल

    विक्की कौशल और आलिया भट्ट इस भव्य सेट पर कर रहे 'लव एंड वॉर' की शूटिंग आलिया भट्ट
    विक्की कौशल की 'छावा' की रिलीज टली, अब 'पुष्पा 2: द रूल' से नहीं होगा सामना  अल्लू अर्जुन
    विक्की कौशल के प्रशंसक हैं हरभजन सिंह, बोले- वो मेरी बायोपिक के लिए सही विकल्प हैं हरभजन सिंह
    कबीर खान नई फिल्म की तैयार में जुटे, सलमान और विक्की में से कौन बनेगा हीरो? सलमान खान

    बॉलीवुड समाचार

    रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगा अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप  रणवीर अल्लाहबादिया
    ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, बोलीं- साध्वी थी और रहूंगी प्रयागराज
    'सनम तेरी कसम' के लिए मावरा होकेन से पहले 215 लड़कियों ने दिया था ऑडिशन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'सनम तेरी कमस' के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म आगामी फिल्में

    रश्मिका मंदाना

    'पुष्पा 2' का कब्जा महीने बाद भी बरकरार, अब तक कमा चुकी है इतने करोड़ रुपये  अल्लू अर्जुन
    'पुष्पा 2' महीने बाद भी करोड़ों में कर रही कमाई, 40वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये  अल्लू अर्जुन
    बॉक्स ऑफिस: 'पुष्पा 2' का धमाल जारी, 41वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये  अल्लू अर्जुन
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी से सलमान खान-रश्मिका मंदाना तक, इस साल पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां सलमान खान

    अक्षय खन्ना

    अक्षरधाम मंदिर हमले पर बनेगी फिल्म, NSG कमांडो के रूप में दिखेंगे अक्षय खन्ना बॉलीवुड समाचार
    बनने जा रहा है फिल्म 'आंखें' का दूसरा भाग, जल्द शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    वेब सीरीज 'लिगेसी' में पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे रवीना टंडन और अक्षय खन्ना बॉलीवुड समाचार
    करीना और अक्षय खन्ना की 'हलचल' का बनेगा सीक्वल, स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम- रिपोर्ट मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025