NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आदित्य रॉय कपूर ने इन किरदारों से जीता युवाओं का दिल, OTT पर उठाएं लुत्फ
    अगली खबर
    आदित्य रॉय कपूर ने इन किरदारों से जीता युवाओं का दिल, OTT पर उठाएं लुत्फ
    आदित्य रॉय कपूर के खास किरदार

    आदित्य रॉय कपूर ने इन किरदारों से जीता युवाओं का दिल, OTT पर उठाएं लुत्फ

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 16, 2023
    08:16 am

    क्या है खबर?

    आदित्य रॉय कपूर 15 सालों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। बीते दिनों अपनी वेब सीरीज 'नाइट मैनेजर' के लिए उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी।

    16 नवंबर को आदित्य अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों अनन्या पांडे के साथ डेटिंग के कारण भी वह सुर्खियों में हैं।

    युवाओं में आदित्य की अलग दीवानगी है। आइए, नजर डालते हैं आदित्य के उन किरदारों पर जिनसे उन्होंने युवाओं के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

    #1

    'आशिकी 2'

    आदित्य ने भले ही 2009 की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से फिल्मों में कदम रखा था, लेकिन उन्हें लोकप्रियता 'आशिकी 2' से मिली थी। यह फिल्म 2013 में आई थी।

    फिल्म में आदित्य के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। फिल्म में दोनों का रोमांस लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म का म्यूजिक एल्बम हर तरफ छाया हुआ था।

    इस फिल्म ने आदित्य ने एक मशहूर गायक का किरदार निभाया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #2

    'ये जवानी है दीवानी'

    'ये जवानी है दीवानी' 2013 में आई थी और युवाओं की पसंदीदा फिल्मों में एक है। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके साथ फिल्म में आदित्य और कल्कि कोचलिन भी नजर आए थे।

    फिल्म चार दोस्तों की कहानी थी, जो एक साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं और फिर अपने-अपने सपनों को पूरा करने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #3

    'लूडो' 

    'लूडो' 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई थी। फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु ने किया था। यह क्राइम कॉमेडी फिल्म अलग-अलग लोगों की कहानी है, जो आखिर में दिलचस्प तरीके से एक-दूसरे से जुड़ जाती हैं।

    फिल्म में आदित्य ने आकाश चौहान नाम के लड़के की भूमिका निभाई थी, जिसे एक अमीर लड़की से प्यार हो जाता है। आकाश की प्रेमिका की भूमिका में सान्या मल्होत्रा थीं।

    फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए हैं।

    #4 

    'गुमराह' 

    'गुमराह' 2019 की तमिल फिल्म 'थडम' का हिंदी रीमेक है। वर्धन केतकर के निर्देशन में बनी इस क्राइम सस्पेंस थ्रिलर में आदित्य और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    इस फिल्म में आदित्य 2 हमशक्लों की भूमिका में नजर आए थे। एक कत्ल के आरोप में दोनों फंस जाते हैं और पुलिस के लिए यह हत्या की यह गुत्थी और उलझ जाती है।

    यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #5

    'द नाइट मैनेजर'

    आदित्य की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' इस साल फरवरी में डिज्नी+ हॉटस्टार पर आई थी। इस सीरीज में आदित्य के साथ अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    यह सीरीज इसी नाम से बनी एक ब्रिटिश वेब सीरीज की हिंदी रीमेक है, जिसमें अनिल हथियारों के डीलर और आदित्य एक होटल के मैनेजर के किरदार में नजर आए थे। इस सीरीज का दूसरा सीजन भी प्रसारित हो चुका है।

    पोल

    आप आदित्य की किस फिल्म के प्रशंसक हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़ें:
    मुकेश भट्ट को 'आशिकी 3' का जल्दी ऐलान करने का मलाल, कहा- अटकलों से थक गया मुकेश भट्ट को 'आशिकी 3' का जल्दी ऐलान करने का मलाल, कहा- अटकलों से थक गया
     यह भी पढ़ें: 
    अयान मुखर्जी बनाएंगे 'ये जवानी है दीवानी' का सीक्वल? रणबीर कपूर ने किया खुलासा  अयान मुखर्जी बनाएंगे 'ये जवानी है दीवानी' का सीक्वल? रणबीर कपूर ने किया खुलासा 
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आदित्य रॉय कपूर
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    एयरलाइंस को इस साल हर यात्री पर होगा करीब 600 रुपये का लाभ हवाई यात्रा
    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कर्नाटक हाई कोर्ट
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव का इस संस्करण में कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    आदित्य रॉय कपूर

    वैलेंटाइन डे पर देखिए OTT पर मौजूद ये पांच रोमांटिक फिल्में  वैलेंटाइन डे
    'द नाइट मैनेजर' के प्रमोशन के लिए आदित्य रॉय कपूर बने होटल मैनेजर, वीडियो वायरल अनिल कपूर
    आदित्य रॉय कपूर की फैन ने अभिनेता को जबरन किया किस, लोगों ने लगाई लताड़ सोशल मीडिया
    वरुण धवन से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, OTT पर किस्मत आजमा रहे ये अभिनेता शाहिद कपूर

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: अमिताभ बच्चन को करीब से जानने के लिए पढ़ें ये 5 किताबें अमिताभ बच्चन
    अमिताभ इन बड़ी फिल्मों में आएंगे नजर, एक पर लगा है 600 करोड़ रुपये का दांव अमिताभ बच्चन
    अमिताभ बच्चन हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानिए उनके आलीशान बंगले 'जलसा' की कीमत  अमिताभ बच्चन
    जन्मदिन विशेष: मॉडल से अभिनेत्री बनीं पूजा हेगड़े की इन रोचक बातों से अनजान होंगे आप पूजा हेगड़े

    बॉलीवुड समाचार

    बोनी कपूर ने किया इन बेहतरीन फिल्मों का निर्माण, OTT पर ले सकते हैं आनंद बोनी कपूर
    बॉक्स ऑफिस: विक्रांत की '12वीं फेल' की शानदार कमाई जारी, अब होगी 'टाइगर 3' से टक्कर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    महिला विरोधी होने के लिए किरण राव ने की 'कबीर सिंह' और 'बाहुबली' की आलोचना किरण राव
    'टाइगर 3' में होगा रोमांचक बाइक चेज का दृश्य, सलमान खान ने खुद किया खुलासा टाइगर 3
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025