बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का दम निकला, 5 दिनों में कमाए महज इतने करोड़
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' इन दिनों सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। 22 मई को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा ने मंगलवार को सिर्फ 2.10 करोड़ रुपये कमाए।
इसी के साथ फिल्म की भारत में पांच दिनों की कुल नेट कमाई 15.35 करोड़ रुपये हो गई है।
'चांद मेरा दिल' की ऑक्यूपेंसी रही 19%
बड़े सितारों और हैदराबाद की कहानी होने के बावजूद, फिल्म की पांचवें दिन की औसत ऑक्यूपेंसी सिर्फ 19% ही रही।
सुबह के शो में तो यह 7% तक सिमट गई थी। फिल्म को मिलीं समीक्षाएं मिली-जुली से लेकर नकारात्मक तक हैं, जिसका सीधा असर टिकटों की बिक्री पर दिख रहा है।
दुनिया भर में अब तक इस फिल्म ने करीब 20.8 करोड़ रुपये कमाए हैं। विदेशों में भी दर्शकों ने इसे कुछ खास पसंद नहीं किया, जिससे इसकी कुल कमाई में कोई बड़ा इजाफा नहीं हुआ।
फिल्म की कहानी दो कॉलेज छात्रों के बारे में है, जो एक अनपेक्षित गर्भधारण और उसके उनके रिश्ते पर पड़ने वाले असर से जूझते हैं।