'चक दे इंडिया' की बलबीर ने रचाई शादी, अभिनव शुक्ला ने साझा की तस्वीरें
क्या है खबर?
बॉलीवुड फिल्म 'चक दे इंडिया' में बलबीर का किरदार निभाने वाली तान्या अबरोल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।
उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आशीष वर्मा के साथ शादी रचाई। अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तान्या की शादी में अभिनेत्री रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ पहुंची थीं।
अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह रुबीना और तान्या के साथ नजर आ रहे हैं।
बलबीर
अभिनव ने दी बधाई
अभिनव ने कैप्शन में लिखा, 'हमने एक ही सूरज के नीचे कई मौसम बिताए हैं। आप छोटी हैं, लेकिन समझदार हैं और मैं ज्यादा मजेदार हूं। यात्रा के उतार-चढ़ाव आएंगे। आप एक बहन, एक दोस्त, एक सहारा हैं। आपको आने वाली जिंदगी की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई।'
तान्या ने अपनी शादी में लाल और हरे रंग का लहंगा पहना था।
गौरतलब है कि अभी तान्या की शादी की ज्यादा तस्वीरें सामने नहीं आई हैं।