LOADING...
सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' की रिलीज पर राेक, भारी विरोध के बाद लिया गया फैसला
सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर बड़ा फैसला

सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' की रिलीज पर राेक, भारी विरोध के बाद लिया गया फैसला

Apr 24, 2026
02:15 pm

क्या है खबर?

डॉक्यूमेंट्री-सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस छेड़ दी है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने इसकी रिलीज पर बैन लगाने की मांग की थी। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में पत्र लिखे जाने के बाद आखिरकार सीरीज की रिलीज पर रोक लगाई गई है। बता दें, यह 27 अप्रैल, 2026 को ZEE5 पर स्ट्रीम होने वाली थी।

सुनवाई

केंद्र सरकार ने रोक लगाने का दिया निर्देश

इंडिया टुडे के मुताबिक, केंद्र सरकार ने 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' को रिलीज न करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान, केंद्र ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ZEE5 को सीरीज का प्रसारण न करने के निर्देशन पहले दे दिए थे। इस बात को ध्यान में रखकर पीठ ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दायर याचिका का निपटारा किया। बता दें, यह सीरीज कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई की असल जिंदगी पर आधारित है।

विवाद

इस कारण सीरीज पर हो रहा विवाद

सीरीज पर पंजाब को बदनाम करने और युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगा है। इसी बाबत पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने 23 अप्रैल को कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की थी। उन्होंने आशंका जताई कि इसके रिलीज होने से पंजाब का माहौल खराब हो सकता है। उधर पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने भी सीरीज को रोके जाने की मांग उठाई थी। अब सीरीज की रोक पर उन्होंने केंद्र को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' का ट्रेलर

Advertisement