LOADING...
सेलिना जेटली की बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी, बनेंगी स्वामी विवेकानंद की परम शिष्या 'सिस्टर निवेदिता'
सेलिना जेटली की नई पारी

सेलिना जेटली की बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी, बनेंगी स्वामी विवेकानंद की परम शिष्या 'सिस्टर निवेदिता'

Jul 04, 2026
05:32 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक बेहद दमदार और ऐतिहासिक भूमिका के साथ वापसी करने जा रही हैं। सेलिना राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राम कमल मुखर्जी की आने वाली बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में वो स्वामी विवेकानंद की परम शिष्या और आयरलैंड में जन्मीं महान समाज सुधारक 'सिस्टर निवेदिता' के प्रतिष्ठित और आध्यात्मिक किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत करती नजर आएंगी।

शुरुआत

'सीजन ग्रीटिंग्स' के बाद फिर साथ लौटे सेलिना जेटली और राम कमल मुखर्जी

वैराइटी के मुताबिक, सेलिना इससे पहले सेलिना और निर्देशक राम कमल मुखर्जी फिल्म 'सीजन ग्रीटिंग्स' में एक साथ काम कर चुके हैं और इस नई फिल्म के जरिए ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ लौट रही है। साल 2003 में फिल्म 'जानशीन' से बॉलीवुड में अपने करियर की शानदार शुरुआत करने वाली सेलिना ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'नो एंट्री', 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'थैंक यू' जैसी फिल्में शामिल हैं।

कहानी

'सिस्टर निवेदिता' की जिंदगी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी फिल्म

ये फिल्म महान समाज सुधारक सिस्टर निवेदिता (जिन्हें निवेदिता भी कहा जाता है) के प्रेरक जीवन पर आधारित होगी। आयरलैंड में 'मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल' के रूप में जन्मीं इस महान महिला ने भारत को अपना आध्यात्मिक घर बनाने के लिए अपना वतन छोड़ दिया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक सुधार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया, जिसे अब बड़े पर्दे पर बेहद संजीदगी के साथ पेश किया जाएगा।

Advertisement

बयान

'सिस्टर निवेदिता' की भूमिका मिलने पर बोलीं सेलिना

सेलिना ने कहा कि कुछ सफर कलाकार नहीं चुनता, बल्कि सफर खुद उसे चुनता है। उन्होंने बताया कि 4 साल पहले निर्देशक राम कमल मुखर्जी के साथ काम करने के बाद दोबारा इतनी आध्यात्मिक कहानी का हिस्सा बनेंगी, ये कभी नहीं सोचा था। बचपन में वो दार्जिलिंग में सिस्टर निवेदिता के आखिरी घर के शांत परिसर में घूमती थीं, लेकिन तब उन्हें अंदाजा नहीं था कि एक दिन बड़े पर्दे पर उनके जीवन को निभाने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

प्रेरणादायी सफर

आयरिश शिक्षिका से भारत की नायिक बनने का सफर

फिल्म सिस्टर निवेदिता के एक युवा आयरिश शिक्षिका से भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण की नायिका बनने तक के सफर को दिखाएगी। फिल्म में स्वामी विवेकानंद के साथ उनके गहरे रिश्ते और उस दौर में राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को बारीकी से दिखाया जाएगा। इस फिल्म की पटकथा इप्सिता आचार्य ने लिखी है, वहीं संगीत के लिए निर्देशक राम कमल मुखर्जी ने एक बार फिर अपनी पिछली फिल्म 'बिनोदिनी' वाली संगीत जोड़ी सौरेन्द्र-सौम्यजीत के साथ हाथ मिलाया है।

Advertisement