LOADING...
सेलिना जेटली का दर्दनाक वीडियो वायरल, बेटे की कब्र साफ करते हुए फूट-फूटकर रोईं अभिनेत्री
दिवंगत बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं सेलिना जेटली

सेलिना जेटली का दर्दनाक वीडियो वायरल, बेटे की कब्र साफ करते हुए फूट-फूटकर रोईं अभिनेत्री

May 07, 2026
12:06 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनका एक बेहद हृदयविदारक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑस्ट्रिया से साझा किए गए इस वीडियो में सेलिना अपने दिवंगत बेटे की कब्र साफ करते हुए फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा किया है कि उन्हें उनके बाकी बच्चों से मिलने और संपर्क करने से भी रोका जा रहा है।

आपबीती

तलाक की लड़ाई के बीच बच्चों से दूर हुईं सेलिना 

सेलिना ने अपने व्यक्तिगत और कानूनी संघर्ष का एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तलाक के कड़वे विवाद के बीच उन्हें लंबे समय से अपने बच्चों से अलग रखा जा रहा है। उन्होंने उन परिस्थितियों का खुलासा किया, जिनके चलते उन्हें ये दर्दनाक वीडियो सार्वजनिक करने पर मजबूर होना पड़ा। सेलिना के मुताबिक, एक मां के रूप में अपने सदमे और पीड़ा को व्यक्त करने के लिए अब उनके पास यही एकमात्र रास्ता बचा था।

दुखद

बेटे शमशेर की कब्र साफ करते हुए बेहाल दिखीं सेलिना 

सेलिना ने इंस्टाग्राम पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो साझा किया है, जिसमें वो अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर जाकर उसे साफ करती नजर आ रही हैं। ये भावुक क्षण ऐसे समय में सामने आया है, जब सेलिना अपने पति और ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर हाग के साथ तलाक की लंबी और कड़वी कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। वीडियो में बेटे की कब्र देखते ही सेलिना खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

दुखड़ा

कोर्ट में वादे के बावजूद मेरे बच्चों को अज्ञात जगह छिपाया गया- सेलिना

सेलिना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे पास एक मां के रूप में अपने सदमे को दुनिया को दिखाने के लिए इस वीडियो को साझा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। पिछले कुछ हफ्ते मेरे जीवन के सबसे कठिन दिन रहे हैं। मैं तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थी। ऑस्ट्रियाई जज के सामने वादा करने के बावजूद मेरे बच्चों को किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया और उन्हें वैवाहिक आवास (घर) वापस नहीं लाया गया।'

दर्द

सब कुछ कुर्बान किया, बदले में मिली प्रताड़ना- सेलिना

सेलिना ने बताया कि उन्होंने पति के करियर और सपनों के लिए अपना देश, माता-पिता और काम सब छोड़ दिया। वो भारत से दुबई, सिंगापुर और ऑस्ट्रिया तक भटकती रहीं और अकेले दम पर बच्चों की परवरिश की। इसके बदले उन्हें केवल मानसिक प्रताड़ना मिली और उनकी संपत्ति छीन ली गई। अब तलाक की कार्रवाई के बीच कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें उनके बच्चों से मिलने या बात तक करने नहीं दी जा रही, जिससे वो टूट चुकी हैं।

तलाक

गिफ्ट के बहाने दिया तलाक का नोटिस

सेलिना ने खुलासा किया कि उनके साथ धोखा हुआ। पति ने शादी की 15वीं सालगिरह का तोहफा देने के बहाने उन्हें पोस्ट ऑफिस बुलाया और वहां तलाक का नोटिस थमा दिया। उन्होंने बताया कि वो बच्चों की खातिर शांति से अलग होना चाहती थीं, लेकिन उनके पति उनकी निजी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसी शर्तें रख रहे हैं, जिससे तलाक के बाद भी उनकी आजादी और गरिमा छीन ली जाए।

दुख

खुशियों के बीच एक मासूम बेटे की मौत ने दिया था गहरा जख्म

सेलिना और पीटर 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद सेलिना ने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली और विदेश में बस गईं। मार्च 2012 में वे जुड़वा बेटों (विंस्टन और विराज) के माता-पिता बने। इसके बाद 2017 में सेलिना ने दोबारा जुड़वा बेटों (आर्थर और शमशेर) को जन्म दिया। हालांकि, ये खुशी अधूरी रही, क्योंकि शमशेर का जन्म के कुछ समय बाद ही दिल की एक गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया था।

Advertisement