दिवाली पर बेटों से दूर रहकर भावुक हुईं सेलिना जेटली, बोलीं- मां का प्यार भूल जाएंगे
क्या है खबर?
जहां दिवाली पर पूरा देश जश्न मना रहा था, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली इस त्योहार पर गम में डूबी थीं। उनकी दिवाली इस साल भी अपने तीनों बेटों, विंस्टन, विराज और आर्थर से दूर ही बीती। इस पर अभिनेत्री ने अपने बच्चों को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया। उनके बच्चे फिलहाल ऑस्ट्रिया में अपने पिता पीटर हाग के साथ रह रहे हैं। इस जोड़े के बीच तलाक और कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है।
सेलिना
दूसरी बार दिवाली पर रहीं बेटों से दूर
सेलिना ने इंस्टाग्राम पर बेटों संग प्यारी-सी तस्वीर साझा की, जिसमें उनका दर्द छलका।
उन्होंने लिखा, 'विंस्टन, विराज और अर्थु, तुम्हारी बहुत याद आती है। मेरी सबसे शानदार दिवाली तुम लोगों के साथ ही थी। मैंने तुम्हें बहुत प्यार से पैदा किया और पाला-पोसा है। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि तुम्हारे बिना ये मेरी दूसरी दिवाली है। जब मैंने पहली बार अल्ट्रासाउंड में तुम्हें देखा था, तभी से तुम तीनों मेरी जिंदगी की रोशनी बन गए थे।'
पोस्ट
सेलिना को सता रहा है ये डर
सेलिना ने आगे लिखा, 'मुझे वो हर समोसा, हर पानी-पूरी, हर केक, हर सिनेमन रोल और हर लादी पाव याद है, जिसे मैंने तुम्हारे लिए बहुत प्यार से बनाया था। ये सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि आप जैसे कम उम्र और मासूम बच्चों के दिलों में इतना दर्द है।'
सेलिना को इस बात का डर है कि जो कुछ भी हो रहा है, उसके उसके बीच उनके बेटे अपनी मां के प्यार को न भूल जाएं।