कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में छाया आलिया भट्ट का 'प्रिंसेस' लुक, पहली झलक आई सामने
क्या है खबर?
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के पहले दिन अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने आलिया भट्ट पहुंची हैं। रेड कार्पेट पर पहुंचने से पहले, आलिया की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने फ्लोरल कौर्सेट पहनकर 'प्रिंसेस' लुक अपनाया, जिसे देखकर फैंस भी उनपर दिल हार बैठे। सफेद, पीले और मिंट रंग वाले मिडी बॉल गाउन में उनकी खूबसूरती देखने लायक है।
लुक
साधारण लुक में छाईं आलिया भट्ट
फ्रांस में आयोजित कान्स से आलिया का पहला वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें अपनी कार से निकलते हुए देखा जा सकता है। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें उन्होंने फ्लोरल लुक के साथ बालों में एक बन बनाया है। आलिया ने लुक को साधारण रखने के लिए न नेकलेस पहना और न ब्रेसलेट या घड़ी पहनी। बावजूद इसके उनका ड्रीमी लुक लाेग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें, आलिया ने 2025 में भी कान्स में शिरकत की थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए आलिया भट्ट की पहली झलक
Alia Bhatt spotted in cannes 📸 pic.twitter.com/Q2w8rYUeCc
— Alia's nation (@Aliasnation) May 12, 2026