BTS ने ऐसे रचा इतिहास, 13वीं सालगिरह पर आ रहा नया गाना
BTS ने हाल ही में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दुनिया में कोई दूसरा ऐसा कलाकार नहीं है, जिसने एक साथ स्पॉटिफाई, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर 80 मिलियन फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार किया हो।
जून 2026 तक उनके आंकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं, स्पॉटिफाई पर 86.2 मिलियन, यूट्यूब पर 84.6 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, इंस्टाग्राम पर 80.3 मिलियन फॉलोअर्स और टिकटॉक पर 80 मिलियन फॉलोअर्स।
यह आंकड़ा एक बार फिर दिखाता है कि दुनिया भर में उनकी आर्मी कितनी बड़ी और समर्पित है।
BTS अपनी 13वीं सालगिरह के लिए है तैयार
BTS को यह बड़ी उपलब्धि ऐसे समय में मिली है, जब वह अपनी 13वीं सालगिरह की तैयारियों में जुटे हैं। उनकी 'फेस्टा' की शुरुआत 4 जून को नई फैमिली तस्वीरों के साथ हुई, जिसमें सभी 7 सदस्य एक साथ दिखाई दिए।
प्रशंसक 10 जून को 'रन BTS! 2.0' का टीजर और उसके अगले दिन एक नया एपिसोड देखने के लिए उत्साहित हैं।
इसके साथ ही, यह ग्रुप 12 जून को 'कम ओवर' नाम का एक नया गाना (लिरिक वीडियो के साथ) रिलीज करेगा।
सालगिरह का यह जश्न 12 और 13 जून को बुसान में होने वाले 2 बड़े कंसर्ट के साथ समाप्त होगा।