NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'द मार्वल्स' की रिलीज टली, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
    अगली खबर
    'द मार्वल्स' की रिलीज टली, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
    जारी हुआ 'द मार्वल्स' का नया पोस्टर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@marvelstudios)

    'द मार्वल्स' की रिलीज टली, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 18, 2023
    07:15 pm

    क्या है खबर?

    पिछले साल घोषणा की गई थी कि मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (MCU) की फिल्म 'द मार्वेल्स' को 2023 के मध्य में रिलीज किया जाएगा।

    तभी से मार्वल प्रशंसक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है और मार्वल ने इस फिल्म की रिलीज को करीब चार महीने आगे खिसका दिया है।

    अब यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी। इस घोषणा के साथ भी फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया।

    खबर

    मार्वल ने साझा किया नया पोस्टर

    पिछले साल सिंगापुर में हुए 'डिज्नी कंटेंट शोकेस' में निर्माताओं ने घोषणा की थी कि 'द मार्वल्स' 28 जुलाई, 2023 को रिलीज होगी।

    अब फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।

    मार्वल स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'ऊंचा, आगे, तेज, साथ। देखिए, मार्वल स्टूडियोज के द मार्वल्स का नया पोस्टर। यह सिनेमाघरों में 10 नवंबर को दस्तक देगी।'

    इस पोस्ट पर मार्वल प्रशंसकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    'द मार्वल्स' का नया पोस्टर

    Instagram post

    A post shared by marvelstudios on February 18, 2023 at 6:14 pm IST

    स्टारकास्ट

    फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

    'द मार्वल्स' लोकप्रिय फिल्म 'कैप्टन मार्वल' की सीक्वल फिल्म है।

    फिल्म में ब्री लार्सन, इमान वेलानी और तेयोना पेरिस मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

    इनके अलावा फिल्म में सैमुएल एल जैकसन और पार्क सियो जून भी नजर आएंगे और इसका निर्देशन निया डकोस्टा कर रही हैं।

    फिल्म में देरी ने प्रशंसकों को निराश किया है। ऐसे में जहां कई प्रशंसक फिल्म के नए पोस्टर पर खुशी जता रहे हैं, वहीं कई लोग अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।

    कैप्टन मार्वल

    2019 में आई थी 'कैप्टन मार्वल'

    'कैप्टन मार्वल' 2019 में आई थी, जिसमें ब्री लार्सन ने कैरल डैनवर उर्फ कैप्टन मार्वल की भूमिका निभाई थी।

    फिल्म की कहानी 1995 पर आधारित थी। इसमें दो आकाशगंगा की लड़ाई के बीच धरती मुश्किल में फंस जाती है।

    धरती को बचाने के लिए कैरल डैनवर, कैप्टन मार्वल का रूप लेती हैं। यह किरदार दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों में शुमार होता है।

    इस फिल्म का निर्देशन अन्ना बोडेन और रेयान फ्लेक ने किया था।

    पांचवा चरण

    MCU की पांचवें चरण में आ रही हैं ये फिल्में

    'द मार्वल्स' MCU के पांचवे चरण की फिल्म है। मार्वल की पांचवे चरण की फिल्में 2023-2024 में रिलीज होनी है।

    इस चरण की पहली फिल्म 'ऐंटमैन ऐंड द वास्प: क्वॉन्टमेनिया' 17 फरवरी को ही रिलीज हुई है।

    इसके अलावा 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी 3' 5 मई को रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था।

    इसके अलावा 'कैप्टन अमेरिका: न्यू वर्ल्ड ऑर्डर', 'थंडरबोल्ट्स' और 'ब्लेड' भी इस चरण में रिलीज होंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    मार्वल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    हॉलीवुड समाचार

    बॉब मार्ले के पोते जो मेरसा नहीं रहे, 31 साल की उम्र में निधन संगीत इंडस्ट्री
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' भारत में जल्द तोड़ सकती है 'एवेंजर्स: एंडगेम' का रिकॉर्ड अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टेन ली के जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री, जन्मदिन पर हुआ ऐलान जन्मदिन विशेष
    अवतार 2: 100 करोड़ डॉलर की कमाई करने वाली छठी सबसे तेज फिल्म, जानिए पहली पांच अवतार: द वे ऑफ वॉटर

    मार्वल

    मार्वल की फिल्मों से 'ऑयरन मैन' सहित इन बड़े किरदारों की फीस जानकर चौंक जाएंगे! हॉलीवुड समाचार
    ये हैं DC यूनिवर्स के पाँच सबसे कमज़ोर सुपरहीरो, जानिए इनकी विशेषताएँ मनोरंजन
    मार्वल यूनिवर्स की पाँच सबसे शक्तिशाली महिला सुपरहीरो, जिनके पास हैं अनोखी शक्तियाँ हॉलीवुड समाचार
    DC यूनिवर्स के पाँच सुपरहीरो कपल जो साथ मिलकर दुश्मनों को भी चटाते हैं धूल मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025