LOADING...
बॉक्स ऑफिस: 'बॉर्डर 2' की कमाई में आई भारी गिरावट, 'मर्दानी 3' का हाल बुरा
'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस: 'बॉर्डर 2' की कमाई में आई भारी गिरावट, 'मर्दानी 3' का हाल बुरा

Feb 03, 2026
09:31 am

क्या है खबर?

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सनी देओल की युद्ध ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' अपना कब्जा जमाकर बैठी है। दूसरी तरफ रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' भी रिलीज हो चुकी है। दोनों फिल्मों ने वीकेंड पर अच्छी कमाई कर दिखाई थी, लेकिन नॉन हॉलीडे में लौटते ही दोनों को भारी झटका लगा है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े तेजी के साथ नीचे गिरे हैं, जो खासतौर पर 'मर्दानी 3' के लिए संकट की बात है।

कमाई

'बॉर्डर 2' के कारोबार में भारी गिरावट देखी गई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' ने अपने दूसरे सोमवार को 11 वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो पिछली कमाई के लिहाज से काफी कम है। इसने वीकेंड पर 9वें दिन 17.75 करोड़ कमाए थे और 10वें दिन का कारोबार 22.5 करोड़ रुपये था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन गुजारने के बाद कुल 281 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है। अब इसका अगला लक्ष्य 300 करोड़ के क्लब में पहुंचा है।

संघर्ष

'मर्दानी 3' का संघर्ष हुआ शुरू

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'मर्दानी 3' ने 30 जनवरी को सिनेमाघरों का रुख किया था। बॉक्स ऑफिस पर महज 4 करोड़ से ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ कमाए थे। वहीं सोमवार को यानी, चौथे दिन फिल्म ने कुल 2.15 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके बाद कुल कमाई 19.65 करोड़ रुपये हुई है। फिल्म काे कथित बजट 60 करोड़ पार करने के लिए काफी संघर्ष करना होगा।

Advertisement