अंशुला कपूर की शादी ने बोनी कपूर को दिया सबसे भावुक पल, वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह
बोनी कपूर ने अपनी बेटी अंशुला और रोहन ठक्कर की शादी को अपनी जिंदगी के सबसे भावुक पलों में से एक बताया। यह समारोह इसलिए भी बेहद खास बन गया, क्योंकि अंशुला ने अपनी दिवंगत मां मोना कपूर को याद करते हुए मंडप में उनकी तस्वीर रखी और उन्हीं का दुपट्टा भी ओढ़ा।
बोनी ने कहा कि अपनी बेटी अंशुला को नई जिंदगी की शुरुआत करते देख ये पल उनके लिए बेहद भावुक कर देने वाले थे। उन्होंने बताया, 'उनकी दुआओं के बिना ये सब अधूरा होता।'
कैसे खास बनीं अंशुला और रोहन की शादी?
3 दिनों तक चली इन रस्मों ने पूरे बोनी परिवार को एक साथ ला दिया। बोनी ने अपने बच्चों अर्जुन, जाह्नवी और खुशी का खास तौर पर धन्यवाद किया, जो इस मौके पर हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे।
उन्होंने कहा कि उनके साथ होने से ही सब कुछ पूरा हुआ। अंशुला और रोहन को शादी की बधाई और आशीर्वाद देने के लिए दोस्त और रिश्तेदार भी इस खुशी में शरीक हुए। चारों तरफ खुशियों का माहौल था।