बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, दिशा सालियान की मौत के 6 साल पुराने अनसुलझे राज अब CBI खंगालेगी
मनोरंजन
बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2020 में हुई दिशा सालियान की मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI से कराने का आदेश दिया है। दिशा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं।
यह कदम उनके पिता सतीश सालियान की शिकायत के बाद उठाया गया है। सतीश ने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस ने मामले की ठीक से जांच नहीं की और असलियत सामने लाने की मांग की थी।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट न दिए जाने पर संज्ञान लिया
अदालत ने इस बात पर गौर किया कि मामले को सिर्फ एक आकस्मिक मौत के तौर पर दर्ज किया गया था, जबकि दिशा के परिवार ने सामूहिक बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया था।
अदालत ने यह भी बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जैसे अहम दस्तावेज़ उनके परिवार को कभी दिए ही नहीं गए, जबकि इस घटना को 6 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है।
अब CBI इन कमियों की बारीकी से जांच करेगी और दिशा की मौत से जुड़े सभी पहलुओं को खंगालेगी।