NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / होली पर इन सितारों और निर्देशकों की पार्टियों में जुटता था बॉलीवुड, अब फीका पड़ा जश्न 
    होली पर इन सितारों और निर्देशकों की पार्टियों में जुटता था बॉलीवुड, अब फीका पड़ा जश्न 
    मनोरंजन

    होली पर इन सितारों और निर्देशकों की पार्टियों में जुटता था बॉलीवुड, अब फीका पड़ा जश्न 

    लेखन नेहा शर्मा
    March 08, 2023 | 09:22 am 1 मिनट में पढ़ें
    होली पर इन सितारों और निर्देशकों की पार्टियों में जुटता था बॉलीवुड, अब फीका पड़ा जश्न 

    बॉलीवुड सितारे हर त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। अब जबकि पूरे देश में होली की धूम है तो एक बार फिर फिल्मी सितारे होली के रंग में रंग गए हैं। हालांकि, एक समय था, जब न सिर्फ पर्दे पर, बल्कि असल जिंदगी में भी बॉलीवुड के कलाकार और निर्देशक जीभर के होली खेलते थे। उनके होली आयोजन की चर्चा देशभर में होती थी, लेकिन समय के साथ यह जश्न फीका हो गया है। एक नजर उन्हीं बॉलीवुड हस्तियों पर।

    राज कपूर 

    आज राज कपूर भी नहीं हैं और उनका RK स्टूडियो भी बिक चुका है, लेकिन उनकी होली पार्टी हमेशा यादगार रहेगी। RK स्टूडियो में रंगीन पानी से एक हौद भर दिया जाता था और आने वाले हर व्यक्ति को पहले उसमें खुद डुबकी लगानी पड़ती थी। बड़े-बड़े सितारे और निर्माता-निर्देशक कपूर के होली कार्यक्रम में पहुंचते थे। खुद कपूर ढोलक लेकर नाचना-बजाना शुरू कर देते थे। 1988 में उनके निधन के साथ ही यहां होली समारोह बंद हो गया।

    अमिताभ बच्चन 

    राज कपूर के बाद अमिताभ बच्चन की होली पार्टी बॉलीवुड में खूब प्रचलित हुआ करती थी, जो सालों-साल चर्चा में रहती थी। अमिताभ अपने जुहू वाले बंगले में होली पार्टी करते थे, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े तमाम सितारो और राजनेताओं का जमघट लगता था। अमिताभ पर फिल्माया गया गाना 'रंग बरसे' उनकी होली पार्टी में जरूर बजता था। 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के बाद बच्चन परिवार ने सार्वजनिक रूप से होली का जश्न मनाना बंद कर दिया।

    यश चोपड़ा 

    बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्में बनाने के बादशाह कहे जाने वाले यश चोपड़ा भी यशराज स्टूडियो में होली पार्टी का आयोजन किया करते थे। उनकी होली पार्टी का इंतजार भी सबको बड़ी बेसब्री से रहता था। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे पहुंचते थे। सुबह से लेकर शाम तक महफिल जमती थी और सितारे खूब धमाचौकड़ी मचाते थे। हालांकि चोपड़ा के निधन के बाद से उनके यहां पार्टी बंद कर दी गई।

    शबाना-जावेद 

    बॉलीवुड की लोकप्रिय होली पार्टियों में शबाना आजमी और जावेद अख्तर की पार्टी का जिक्र भी जरूर होता है। उनके परिवार में होली मानाने की ये परंपरा शबाना के पिता कैफी आजमी ने शुरू की थी, जो यूं तो अब तक चली आ रही है, लेकिन अब जश्न में पहले जैसी बात नहीं रही। शबाना-जावेद की होली पार्टी में खूब हुड़दंग होता था। ढोल-नगाड़ों के साथ नाचने-गाने का भी जबरदस्त समा बंधता था।

    सुभाष घई 

    बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले निर्देशक सुभाष घई अपनी कई हिट फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं, वहीं घई अपनी होली पार्टी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। वह अपने मड आइलैंड वाले बंगले पर होली का आयोजन करते थे। 80 के दशक में घई की होली पार्टी की चर्चा खूब होती थी, जिसमें दिग्गज सितारों से लेकर टेक्निशियन तक शामिल होते थे। हालांकि, 80 के दशक के बाद यह होली आयोजन बंद हो गया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    राज कपूर
    अमिताभ बच्चन
    यश चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    होली

    राज कपूर

    मुंबई: राज कपूर का बंगला 100 करोड़ रुपये में बिका, वहां बनेगा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट आरके स्टूडियो
    फिल्म 'मैं राज कपूर हो गया' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिवस: राज से लेकर रणबीर तक, जानिए कपूर खानदान के सदस्यों के बारे में बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExplainer: भारतीय सिनेमा की विदेश में शूट हुई पहली फिल्म थी 'संगम', जानिए क्या थीं चुनौतियां बॉलीवुड समाचार

    अमिताभ बच्चन

    अमिताभ बच्चन: 'कुली' के जानलेवा हादसे से नस कटने तक, कब-कब सेट पर चोटिल हुए अभिनेता? बॉलीवुड समाचार
    चोटिल अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों को शुभकामनाओं के लिए कहा शुक्रिया  ट्विटर
    अजय देवगन हुए अमिताभ बच्चन के लिए चिंतित, बोले- सुरक्षा उपाय के साथ जोखिम भी है अजय देवगन
    अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए चोटिल, सांस लेने में भी दिक्कत  हैदराबाद

    यश चोपड़ा

    'द रोमांटिक्स' में पिता को देख भावुक हुुए रणबीर, बताया शूट के अगले दिन क्या हुआ रणबीर कपूर
    श्रीदेवी के 'चांदनी' लुक को रिक्रिएट करेंगी आलिया भट्ट, रोमांटिक गाने में पहनेंगी शिफॉन साड़ी आलिया भट्ट
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय में दिखाई जाएगी 'द रोमांटिक्स', FTII के कोर्स में भी शामिल नेटफ्लिक्स
    अटल बिहारी के साथ यश चोपड़ा ने 'पिंजर' देखकर मनोज बाजपेयी को दी थी 'वीर-जारा'  मनोज बाजपेयी

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: फरदीन खान की मनोरंजक फिल्में जो देंगी हंसी का भरपूर डोज फरदीन खान
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने उनपर लगाया कर्मचारियों से मारपीट का आरोप, साझा की कॉल रिकॉर्डिंग नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    रानी मुखर्जी अपनी आवाज के चलते सुनती थी ताने, बोलीं- ध्यान देती तो नहीं बनती अभिनेत्री रानी मुखर्जी
    वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' चीन में होगी रिलीज  अनुष्का शेट्टी

    होली

    होली पर खूबसूरत दिखने और त्वचा की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स  त्यौहार
    देश की इन 5 जगहों पर शानदार तरीके से मनाई जाती है होली राजस्थान
    भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने खेली जमकर होली, तस्वीरें हुई वायरल भारतीय क्रिकेट टीम
    #NewsBytesExclusive: होली पर आपके चहेते सितारों की क्या है तैयारी? जानिए उनकी जुबानी  बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023