सलमान खान के लिए बॉडीगार्ड शेरा का भावुक पोस्ट वायरल, लिखा- आप सलामत रहें मेरे मालिक
क्या है खबर?
सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर उनके बॉडीगार्ड शेरा ने एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस नोट में सलमान को उन्होंने सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि सबसे बड़ा सुपरस्टार बताते हुए उनके साथ बिताए गए हर अच्छे-बुरे वक्त और उनसे मिली पहचान व सम्मान का जिक्र किया है। पोस्ट में उन्होंने सलमान के लिए अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की दुआ भी की है।
पोस्ट
आपकी वजह से ही मुझे प्यार, सम्मान और पहचान मिली मालिक
शेरा ने लिखा, '60वां जन्मदिन मुबारक हो मेरे मालिक। आपके साथ मैंने जिंदगी के अच्छे-बुरे दोनों दौर दोनों देखे हैं। आपने बड़ी खामोशी से हर चुनौती का सामना किया। आपका स्वभाव कभी नहीं बदला। आपने शांत रहकर और बड़ी मजबूती से हर मुश्किल का सामना किया। यही वजह है कि आप सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। आप ही की वजह से मुझे प्यार, सम्मान और एक ऐसी पहचान मिली, जिस पर मुझे गर्व है।'
साथ
पिछले 30 सालों से साए की तरह सलमान के साथ रह रहे शेरा
अपने पोस्ट के अंत में शेरा ने लिखा, 'भगवान आपको हमेशा खुश रखे, सफलता दे और अच्छी सेहत दे। आप सलामत रहें, मालिक।' शेरा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि शेरा साए की तरह पिछले 30 सालों से सलमान के बॉडीगार्ड के रूप में काम कर रहे हैं। सलमान, शेरा का खास ख्याल रखते हैं और उन पर पूरा भरोसा करते हैं। वो कई बार उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बता चुके हैं।
बधाई
सितारों ने सलमान पर लुटाया प्यार
सलमान के 60वें जन्मदिन पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। आधी रात को केक काटने से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह सिर्फ सलमान की चर्चा रही। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने सलमान को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। कैटरीना कैफ से लेकर शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, भाग्यश्री और शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई सितारों ने सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन पर खूब प्यार लुटाया।
टीजर
सलमान के जन्मदिन पर 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज
सलमान के जन्मदिन पर 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज किया गया, जिसे देख उनके प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। सलमान इस फिल्म में कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे। 'बैटल ऑफ गलवान' साल 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। ये फिल्म भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और अदम्य साहस को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश है। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं। इसके जरिए पहली बार सलमान और चित्रांगदा सिंह साथ नजर आएंगे।