NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड बढ़ा रहा जागरूकता, ये हैं सेक्स एजुकेशन पर आईं हालिया फिल्में
    अगली खबर
    बॉलीवुड बढ़ा रहा जागरूकता, ये हैं सेक्स एजुकेशन पर आईं हालिया फिल्में
    सेक्स एजुकेशन पर आधारित फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rakulpreet)

    बॉलीवुड बढ़ा रहा जागरूकता, ये हैं सेक्स एजुकेशन पर आईं हालिया फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 11, 2023
    09:02 am

    क्या है खबर?

    इन दिनों बॉलीवुड ग्लैमर और ड्रामा से आगे बढ़कर सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों पर खूब प्रयोग कर रहा है।

    बीते दिनों बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनीं, जो ऐसे मुद्दों पर आधारित थीं, जिन्हें लेकर समाज में झिझक और शर्म है। सेक्स एजुकेशन भी ऐसा ही एक मुद्दा है। फिल्म निर्माता ऐसे विषय को अलग-अलग प्रकार से पेश कर रहे हैं।

    आइए, नजर डालते हैं सेक्स एजुकेशन पर आधारित बॉलीवुड की हालिया फिल्मों पर।

    #1 

    'ओह माय गॉड 2'

    'OMG 2' शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।

    फिल्म में अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिले A-सर्टिफिकेट पर काफी विवाद हुआ, क्योंकि फिल्म बच्चों के लिए सेक्स एजुकेशन पर बात करती है।

    यह फिल्म 15 से 18 साल के लोगों के लिए एक संदेश देती है। इस दर्शक वर्ग को यह फिल्म देखने के लिए अब इसके OTT पर आने का इंतजार करना होगा।

    #2 

    'छतरीवाली'

    'छतरीवाली' इस साल जनवरी में ZEE5 पर आई थी। फिल्म यौन सुरक्षा और समाज में इस मुद्दे पर हिचक पर आधारित है।

    फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के किरदार को जब पता चलता है कि उसकी भाभी का कई बार गर्भपात हो चुका है तो वह लोगों को इसके प्रति जागरूक बनाने का बीड़ा उठाती है।

    जाहिर है उसके आसपास के लोगों के लिए यह सब सहज नहीं होता और उसकी अपने ही समाज से जंग छिड़ जाती है।

    #3

    'जनहित में जारी'

    नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' सुरक्षित यौन संबंधों के मुद्दे पर बात करती है।

    फिल्म मनोकामना त्रिपाठी (नुसरत) की कहानी है। मनोकामना एक स्थानीय कॉन्डम ब्रान्ड के लिए सेल्स रिप्रेजेंटेटिव का काम करती है। कुछ दुखद घटनाएं उसे अपने काम के प्रति भावुक बना देती हैं और वह इसे और भी जिम्मेदारी से करने लगती है।

    यह निर्देशक जय बसंतू की पहली फिल्म है। यह फिल्म पिछले साल ZEE5 पर आई थी।

    #4

    'डॉक्टर जी'

    आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में आयुष्मान ने एक स्त्री रोग विशेषज्ञ का किरदार निभाया था। फिल्म एक पुरुष के नजरिए ये महिलाओं की समस्या को दिखाती है।

    फिल्म स्त्री रोग, यौन रोग पर खुलकर बात करती है। इसके अलावा फिल्म सेक्स को लेकर लापरवाही और किशोरावस्था में गर्भपात की भयावहता को दिखाने वाली है।

    अनुभूति कश्यप की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #5 

    'खानदानी शफखाना'

    'खानदानी शफखाना' में सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    फिल्म में सोनाक्षी का किरदार अपने मामा का फर्टिलिटी क्लिनिक चलाने का बीड़ा उठाती है। समस्या तब पैदा होती है, जब लोग एक महिला के सामने अपनी बीमारी तो क्या 'सेक्स' शब्द भी बोलने में कतराते हैं। फिल्म इस मुद्दे से जुड़ी शर्म और झिझक पर चोट करती है।

    फिल्म में सोनाक्षी के अलावा अन्नू कपूर और वरुण शर्मा भी नजर आए थे। फिल्म अमेजन प्राइम वीडिय पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    2026 तक AI सुलझाने लगेगा जटिल व्यावसायिक समस्याएं, सैम ऑल्टमैन ने की भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'सेक्शन 84': अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग के दौरान मैं घबराई हुई थी- स्वास्तिका मुखर्जी अमिताभ बच्चन
    फिल्म 'जवान' का नया पोस्टर जारी, शाहरुख खान का दिखा धाकड़ अवतार  शाहरुख खान
    ऋतिक रोशन के स्कूली दिनों से है 'कोई मिल गया' के रोहित का नाता, जानिए कैसे ऋतिक रोशन
    सोनू निगम लेकर आएंगे 'अच्छा सिला दिया...' का नया वर्जन, भूषण कुमार से फिर मिलाए हाथ सोनू निगम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025