Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / साल के पहले दिन विद्या बालन समेत ये बॉलीवुड सितारे मना रहे अपना जन्मदिन
मनोरंजन

साल के पहले दिन विद्या बालन समेत ये बॉलीवुड सितारे मना रहे अपना जन्मदिन

साल के पहले दिन विद्या बालन समेत ये बॉलीवुड सितारे मना रहे अपना जन्मदिन
लेखन स्वाति पाण्डेय
Jan 01, 2019, 04:29 pm 3 मिनट में पढ़ें
साल के पहले दिन विद्या बालन समेत ये बॉलीवुड सितारे मना रहे अपना जन्मदिन

आज से हम नए साल में प्रवेश कर गए हैं। कई बॉलीवुड सितारों ने देश में तो कई ने विदेश में 2019 का स्वागत किया। इसी के साथ ही यानी साल के पहले दिन बॉलीवुड के कई सितारे अपना जन्मदिन भी मनाते हैं। 1 जनवरी को असरानी, सोनाली बेंद्रे, विद्या बालन समेत कई फिल्मी हस्तियां अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। तो आइये जानते हैं इन्हीं सितारों से जुड़ी कुछ बातें जो आप नहीं जानते होंगे।

असरानी
'शोले' का जेलर

अपने पांच दशक लंबे अभिनय करियर में एक अलग पहचान बनाने वाले असरानी का जन्म 1 जनवरी, 1941 को जयपुर में हुआ था। शोले के अंग्रेजों के ज़माने का वो जेलर हो या चुपके-चुपके के प्रशांत किशोर, असरानी के कई किरदार आज भी याद किये जाते हैं। असरानी को अपने सिनेमा करियर में दो बार सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। असरानी आज भी पूरे जोश के साथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

विद्या बालन
आज विद्या बालन मना रहीं हैं अपना 40वां जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहीं हैं। विद्या ने साल 2005 में फिल्म 'परिणीता' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 'द डर्टी पिक्चर' के लिए विद्या को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया था। साल 2012 में विद्या ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की। विद्या की आने वाली फिल्म एनटीआर की बायोपिक है। ये बात कम लोग ही जानते होंगे कि टॉलीवुड अभिनेत्री प्रियामणि विद्या की कज़िन हैं।

सोनाली बेंद्रे
कैंसर की जंग लड़ रहीं सोनाली

90 के दशक में बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्रियों में शुमार सोनाली बेंद्रे आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। सोनाली का जन्म मुंबई में हुआ था। साल 2018 सोनाली के लिए बहुत ही मुश्किलों भरा रहा। इसी साल उन्हें कैंसर हुआ, जिसका इलाज अमेरिका में चल रहा है। हालांकि इन मुश्किल भरे दिनों में सोनाली ने हिम्मत नहीं हारी और इस बीमारी का डट कर सामना किया। सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में फिल्म 'आग' से की थी।

नाना पाटेकर
नाना पाटेकर का आज है 68वां जन्मदिन

नाना पाटेकर आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में जन्मे नाना की पहली फिल्म 'गमन' थी। नाना का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है। नाना का नाम अपने समय की कई अभिनेत्रियों से जुड़ा। जिनमें सबसे ज़यादा चर्चा मनीषा कोइराला व आयशा जुल्का के साथ उनके रिश्ते की रही। 2018 में नाना के ऊपर #MeToo कैंपेन के तहत तुनश्री दत्ता ने गंभीर आरोप लगाये, जिसके बाद नाना को 'हाउसफुल 4' से हाथ धोना पड़ गया था।

के के मेनन
केके मेनन और केआरके का भी आज ही है जन्मदिन

अभिनेता केके मेनन भी 1 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। केके मेनन ने अपनी फ़िल्मों के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। इनके अलावा केआरके (कमाल राशिद खान) भी आज ही के दिन अपना जन्मदिन मनाते हैं। केआरके ने हीरो बनने के लिए घर छोड़ दिया था। 2005 में आई 'सितम' से उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था। केआरके बिग बॉस-3 के प्रतियोगी भी रह चुके हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
स्वाति पाण्डेय
स्वाति पाण्डेय
Twitter
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन
जन्मदिन विशेष
नाना पाटेकर
ताज़ा खबरें
विमेंस टी-20 चैलेंज: वेलोसिटी को हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी सुपरनोवाज
विमेंस टी-20 चैलेंज: वेलोसिटी को हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी सुपरनोवाज खेलकूद
इंस्टाग्राम प्रोफाइल कस्टमाइज कर पाएंगे यूजर्स, तय कर पाएंगे पेज का लुक
इंस्टाग्राम प्रोफाइल कस्टमाइज कर पाएंगे यूजर्स, तय कर पाएंगे पेज का लुक टेक्नोलॉजी
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके लाइफस्टाइल
पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स
पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स ऑटो
बॉलीवुड समाचार
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे मनोरंजन
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं?
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं? मनोरंजन
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट मनोरंजन
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक मनोरंजन
क्लीन चिट मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाएंगे आर्यन खान
क्लीन चिट मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाएंगे आर्यन खान मनोरंजन
और खबरें
मनोरंजन
'KGF 2' के रॉकी भाई से प्रभावित बच्चे ने फूंक ली एक पैकेट सिरगेट, अस्पताल पहुंचा
'KGF 2' के रॉकी भाई से प्रभावित बच्चे ने फूंक ली एक पैकेट सिरगेट, अस्पताल पहुंचा मनोरंजन
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
जल्द ही 'भूल भुलैया 3' और 'कबीर सिंह 2' की हो सकती है घोषणा
जल्द ही 'भूल भुलैया 3' और 'कबीर सिंह 2' की हो सकती है घोषणा मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस पर फिसली कंगना की 'धाकड़', अब नहीं बिक रहे OTT के राइट्स
बॉक्स ऑफिस पर फिसली कंगना की 'धाकड़', अब नहीं बिक रहे OTT के राइट्स मनोरंजन
जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड: जानें क्या है यह पूरा मामला
जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड: जानें क्या है यह पूरा मामला मनोरंजन
और खबरें
जन्मदिन विशेष
कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर? जानिए किन महंगी चीजों का रखते हैं शौक
कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर? जानिए किन महंगी चीजों का रखते हैं शौक मनोरंजन
'ब्रह्मास्त्र' से 'दोस्ताना 2' तक, ये हैं करण जौहर की आने वाली फिल्में
'ब्रह्मास्त्र' से 'दोस्ताना 2' तक, ये हैं करण जौहर की आने वाली फिल्में मनोरंजन
इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार
इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार मनोरंजन
इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल
इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा
क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा मनोरंजन
और खबरें
नाना पाटेकर
'वेलकम 3' में फिर दिखेंगे नाना पाटेकर, अनिल और परेश; अगले साल शुरू होगी शूटिंग
'वेलकम 3' में फिर दिखेंगे नाना पाटेकर, अनिल और परेश; अगले साल शुरू होगी शूटिंग मनोरंजन
'वेलकम बैक' में डायरेक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को दे दिया था मेरा रोल- मल्लिका शेरावत
'वेलकम बैक' में डायरेक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को दे दिया था मेरा रोल- मल्लिका शेरावत मनोरंजन
हर बार हंसने पर मजबूर कर देते हैं बॉलीवुड फिल्मों के ये बेहतरीन कॉमिक कैरेक्टर
हर बार हंसने पर मजबूर कर देते हैं बॉलीवुड फिल्मों के ये बेहतरीन कॉमिक कैरेक्टर मनोरंजन
बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं तनुश्री दत्ता, घटाया 15 किलो वजन
बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं तनुश्री दत्ता, घटाया 15 किलो वजन मनोरंजन
सीधा टीवी पर रिलीज हो रही है जेनेलिया की यह फिल्म, कपिल शर्मा भी आएंगे नजर
सीधा टीवी पर रिलीज हो रही है जेनेलिया की यह फिल्म, कपिल शर्मा भी आएंगे नजर मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022