NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान' ही नहीं, इन फिल्मों के लिए भी एकजुट होंगे बॉलीवुड और साउथ के सितारे
    अगली खबर
    'जवान' ही नहीं, इन फिल्मों के लिए भी एकजुट होंगे बॉलीवुड और साउथ के सितारे
    इन फिल्मों के लिए साथ आएंगे बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के कलाकार

    'जवान' ही नहीं, इन फिल्मों के लिए भी एकजुट होंगे बॉलीवुड और साउथ के सितारे

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 05, 2023
    01:16 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जैसे-जैसे उनकी इस फिल्म की रिलीज तारीख करीब आ रही है, इसे लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है।

    इस फिल्म में बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ के कई सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फेहरिस्त में 'कल्कि 2898 AD' से लेकर 'एनिमल' तक कई फिल्में शामिल हैं।

    आइए ऐसी ही फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    'जवान'

    शुरुआत 'जवान' से ही करते हैं, जिसमें शाहरुख के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा की जोड़ी बनी है। इसमें साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियामणि और सुपरस्टार विजय सेतुपति भी दमदार भूमिका में दिखेंगे।

    बताया जा रहा है कि फिल्म में थलापति विजय भी मेहमान भूमिका निभाने वाले हैं।

    इस फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली ने किया है।

    यह 7 सितंबर को एक साथ कई भाषाओं में रिलीज हो रही है।

    #2

    'एनिमल'

    तेलुगु फिल्मों के मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा फिल्म 'एनिमल' के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। संदीप ने शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का निर्देशन भी किया था।

    फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। पहली बार पर्दे दोनों की जोड़ी देखने को मिलेगी।

    अनिल कपूर भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

    यह फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है।

    #3

    'देवरा'

    फिल्म 'देवरा' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यह 'RRR' के बाद जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म है। यह मूल रूप से तेलुगु में बन रही है। हालांकि, यह हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी।

    फिल्म में एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी, वहीं सैफ अली खान भी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। सैफ फिल्म में खलनायक बने हैं।

    कोराताला शिवा इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

    #4

    'लियो'

    थलापति विजय फिल्म 'लियो' को लेकर चर्चा में हैं। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं, जिनकी 'कैथी', 'विक्रम' और 'मास्टर' जैसी पिछली फिल्में हिट साबित हुई हैं।

    साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। वजह यह कि इसमें संजय दत्त भी एक खास भूमिका निभाने वाले हैं, वहीं निर्देशक अनुराग कश्यप भी इसमें अभिनय करते दिखेंगे।

    यह फिल्म इस साल 19 अक्टूबर को दर्शकों के बीच आएगी।

    #5

    'कल्कि 2898 AD'

    इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि इसमें साउथ के साथ बॉलीवुड सितारे भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

    नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस साइंस एक्शन फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका निभाएंगे और फिल्म में उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनी है, वहीं अमिताभ बच्चन भी इससे जुड़े हैं।

    कमल हासन और दिशा पाटनी भी फिल्म में नजर आएंगे।

    यह फिल्म 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।

    #6

    'वॉर 2'

    ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। अब इसका सीक्वल 'वॉर 2' आ रहा है। इसके जरिए जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार शुरुआत करने वाले हैं।

    निर्माता आदित्य चोपड़ा ने काफी सोच-समझकर फिल्म में एनटीआर को साइन किया है।

    आदित्य जानते हैं कि 'वॉर 2' में एनटीआर को लेना उनके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। इससे साउथ के दर्शक भी उनकी इस फिल्म को लेकर आकर्षित होंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    जवान फिल्म

    मुफ्त में 'जवान' करने को तैयार थे विजय सेतुपति, यह थी खास वजह विजय सेतुपति
    'जवान' से शाहरुख ने दिखाई नयनतारा की पहली झलक, एक्शन अवतार में दिखीं अभिनेत्री नयनतारा
    'जवान': शाहरुख खान की फिल्म में होंगे 6 गाने, सामने आई लिस्ट  शाहरुख खान
    सलमान खान की 'टाइगर 3' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? 'जवान' से है खास कनेक्शन  सलमान खान

    शाहरुख खान

    शाहरुख की 'चक दे इंडिया' के निर्देशक शिमित अमीन की 14 साल बाद वापसी, जानिए तैयारी बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड में सुपरहिट रही शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी, इन फिल्मों में किया रोमांस काजोल
    आर्यन ने ठुकराए 'स्टारडम' के लिए OTT से मिले करोड़ों रुपये के कई प्रस्ताव, जानिए वजह आर्यन खान
    फिल्म 'जवान' का नया पोस्टर जारी, शाहरुख खान का दिखा धाकड़ अवतार  जवान फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    बुर्ज खलीफा पर 'जवान' से पहले इन फिल्मों की भी दिख चुकी है झलक जवान फिल्म
    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड में कैसे काम करता है PR, क्या होती है भूमिका?  #NewsBytesExplainer
    जन्मदिन विशेष: दीपक डोबरियाल के शानदार किरदार, सहायक भूमिकाओं में भी किया कमाल जन्मदिन विशेष
    अनुराग कश्यप का निशाना, बाेले- 'एक था टाइगर' के लिए मेरी फिल्म सिनेमाघरों से हटा दी अनुराग कश्यप

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    मृणाल ठाकुर तमिल सिनेमा में किस्मत आजमाने को तैयार, शिवकार्तिकेयन के साथ बनेगी जोड़ी मृणाल ठाकुर
    तमिल अभिनेत्री सिंधु का निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस  तमिल सिनेमा
    कन्नड़ अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना का दिल का दौरा पड़ने से निधन  बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: महेश बाबू कहलाते हैं 'प्रिंस ऑफ टॉलीवुड', हिंदी में देखें उनकी ये फिल्में  महेश बाबू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025