
आलिया भट्ट से कंगना रनौत तक, इन अभिनेत्रियों ने अभिनय के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्रियों की निजी जिंदगी में प्रशंसकों की खासी दिलचस्पी होती है। कई अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।
प्रशंसकों के जहन में अक्सर यह सवाल आता है कि आखिर उनकी चहिती अभिनेत्रियां कितनी पढ़ी-लिखी हैं।
आज हम आपको उन हीरोइनों से मिलवा रहे हैं, जो पढ़ाई से किनारा कर अभिनय की दुनिया में रम गईं।
इस फेहरिस्त में आलिया भट्ट से लेकर कंगना रनौत तक कई बड़े नाम शामिल हैं।
#1 और #2
प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट
प्रियंका चोपड़ा 12वीं पास हैं। उन्होंने मुंबई के जय हिन्द कॉलेज एंड बसंत सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में दाखिला लिया था, लेकिन मिस वर्ल़्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्हें कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। इसी बीच उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे और फिर उन्होंने पढ़ाई को हमेशा के लिए टाटा बाय-बाय कह दिया।
उधर आलिया ने भी 12वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ने का फैसला किया था, क्योंकि उन्हें फिल्में मिलने लगी थीं।
#3 और #4
करिश्मा कपूर और दीपिका पादुकोण
कई सुपरहिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने छठी क्लास में ही स्कूल छोड़ दिया था। वह केवल 5वीं पास हैं। पढ़ाई के मामले में करिश्मा काफी पीछे रह गईं। फिल्मी करियर बनाने के दौरान अभिनेत्री अपनी पढाई जारी नहीं रख पाई थीं।
दूसरी ओर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी पढ़ाई में बेहद अच्छी थीं। कहते हैं कि कॉलेज में रहते हुए ही दीपिका को मॉडलिंग के प्रस्ताव आने लगे जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी
#5 और #6
कंगना रनौत और श्रद्धा कपूर
कंगना केवल 10वीं पास है। उन्होंने 12वीं की परीक्षा दी तो थी, लेकिन वह उसमें फेल हो गई थीं। इसके बाद कंगना ने पढ़ाई छोड़ ही दी और बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की ठान ली। उन्होंने 16 साल की उम्र में ही घर छोड़ने का फैसला कर लिया था।
दूसरी ओर श्रद्धा कपूर बोस्टन यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रहीं थीं। कहते हैं कि इसी बीच उन्हें फिल्म का प्रस्ताव मिला, जिसके चलते उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।
#7 और #8
सोनम कपूर और काजोल
सोनम कपूर ने 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में दाखिला लिया था, लेकिन फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह अपना फिल्मी करियर बनाने के लिए 4 साल इंतजार नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
उधर काजोल ने सिर्फ 16 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था। इसी दौरान उन्हें फिल्म 'बेखुदी' मिली थी।.