NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी
    अगली खबर
    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी
    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने की क्रिकेटर्स से शादी

    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 23, 2023
    11:12 pm

    क्या है खबर?

    अथिया शेट्टी आखिरकार क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का नाता बहुत पुराना और गहरा रहा है। रील लाइफ में ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी।

    एक तरफ जहां बॉलीवुड में क्रिकेट पर आधारित कई फिल्में बनीं, वहीं बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने भी क्रिकेटर्स के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।

    आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जो क्रिकेटर्स पर दिल हार बैठीं।

    #1

    शर्मिला टैगोर

    अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का दिल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी पर आ गया था। उनकी शादी 27 दिसंबर, 1968 में हुई थी।

    मंसूर और शर्मिला की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। शर्मिला, मंसूर की बहुत बड़ी फैन थीं, वहीं नवाब पटौदी पहली नजर में ही शर्मिला पर अपना दिल हार बैठे थे।

    शर्मिला-मंसूर के तीन बच्चे सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान हैं।

    #2

    अनुष्का शर्मा

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपना घर बसाया। 2017 में उन्होंने इटली में बड़ी धूमधाम से शादी की थी। उनकी इस भव्य शादी की चर्चा दुनियाभर में हुई थी।

    2021 में अनुष्का-विराट एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम वामिका है।

    एक टीवी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान अनुष्का की विराट से मुलाकात हुई और फिर डेटिंग के बाद रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंचा।

    #3

    गीता बसरा

    गीता ने 2015 में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का हाथ थामा था। हरभजन ने गीता को पहली बार 'द ट्रेन' के म्यूजिक वीडियो 'ओ अजनबी' में देखा था। खबरों की मानें तो उन्हें गीता से पहली नजर में प्यार हो गया था।

    फिर उन्होंने दोस्तों की मदद से गीता का मोबाइल नंबर पता किया। IPL के मैचों के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं।

    2016 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। 2021 में गीता ने बेटे को जन्म दिया।

    जानकारी

    नताशा स्तांकोविक

    हार्दिक पंड्या और नताशा स्तांकोविक ने 2020 की शुरुआत में सगाई की थी। इसके बाद इन्होंने घर में ही पूरे रीति-रिवाजों से शादी कर ली। दोनों एक बेटे अगस्त्या के माता-पिता हैं। गौरतलब है कि नताशा को एक सर्बियन अभिनेत्री, डांसर और मॉडल हैं।

    #4

    सागिरका घाटगे

    'चक दे इंडिया' जैसी सुपरहिट फिल्म से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी की थी।

    उस फिल्म में भी सागरिका को एक क्रिकेटर से प्यार हुआ था और असल जिंदगी में भी सागरिका की जिंदगी में एक क्रिकेटर की ही एंट्री हुई।

    दोनों ने 2017 में गुपचुप तरीके से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद 27 नवंबर को उन्होंने मुंबई के ताज होटल में एक बड़ी रिसेप्शन पार्टी रखी थी।

    #5

    हेजल कीच

    फिल्म 'बॉडीगार्ड' में सलमान खान के साथ दिख चुकीं हेजल कीच ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ 2016 में सात फेरे लिए थे।

    युवराज, हेजल से अपने किसी दोस्त के जरिए मिले थे। कुछ वक्त साथ बिताने के बाद उन्होंने हेजल को प्रपोज कर लिया था।

    पिछले साल जनवरी में हेजल ने बेटे को जन्म दिया। युवराज ने ट्वीट किया था, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भगवान ने हमें बेटे का आशीर्वाद दिया है।'

    जानकारी

    अभिनेत्रियां, जिनके रिश्ते की डोर टूट गई

    संगीता बिजलानी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन शादी के बाद अलग हो गए थे। वहीं अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स व अमृता सिंह और भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री की राहें भी जुदा हो गईं थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अथिया शेट्टी
    अनुष्का शर्मा
    हरभजन सिंह
    युवराज सिंह

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    अथिया शेट्टी

    इंस्टाग्राम पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने किया अपना रिलेशन ऑफिशियल! क्रिकेट समाचार
    केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में समय बिता रहीं अथिया शेट्टी? तस्वीरें हो रहीं वायरल बॉलीवुड समाचार
    इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान अक्षय कुमार
    अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर क्रिकेटर केएल राहुल ने किया अपने प्यार का इजहार बॉलीवुड समाचार

    अनुष्का शर्मा

    2022 तक फिल्म सेट पर वापस नहीं आएंगी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका की करेंगी देखभाल विराट कोहली
    अनुष्का प्रेग्नेंसी में पहने कपड़ों की करेंगी नीलामी, मैटरनिटी स्वास्थ्य को देंगी बढ़ावा विराट कोहली
    अनुष्का अभिनीत झूलन गोस्वामी की बायोपिक की शूटिंग साल के अंत में होगी शुरू विराट कोहली
    तापसी पन्नू भी बनीं प्रोड्यूसर, अपनी फिल्मों में नए चेहरों को देंगी मौका सोशल मीडिया

    हरभजन सिंह

    IPL: पांच ऐसी बेहतरीन परियां, जब गेंदबाजों ने अपने बल्ले से दिखाया दम इंडियन प्रीमियर लीग
    बॉल-टेंपरिंग को वैध करने के विरोध में है क्रिकेट जगत, जानिए किसने क्या कहा क्रिकेट समाचार
    हरभजन सिंह ने ग्रेग चैपल के समय को भारतीय क्रिकेट का सबसे खराब दौर बताया सौरव गांगुली
    ICC द्वारा गेंद पर लार का इस्तेमाल रोकने को लेकर दिग्गजों की क्या राय है? क्रिकेट समाचार

    युवराज सिंह

    #BirthdaySpecial: 'सिंह साहब' के जन्मदिन पर जानिये युवराज से 'सिक्सर किंग' बनने की कहानी BCCI
    आखिर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को क्यों गिरफ्तार किया गया था? क्रिकेट समाचार
    लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया महाराजा के लिए खेलेंगे सहवाग, युवराज और हरभजन क्रिकेट समाचार
    युवराज सिंह बने पापा, पत्नी हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म ट्विटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025