LOADING...
बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का टीजर इस दिन होगा जारी, जानिए रिलीज तारीख
फिल्म 'बंदर' के टीजर रिलीज पर आया अपडेट

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का टीजर इस दिन होगा जारी, जानिए रिलीज तारीख

May 06, 2026
02:44 pm

क्या है खबर?

बॉबी देओल की आगामी फिल्म 'बंदर' कई साल से चर्चाओं में बनी हुई है। 2026 में वो पल आ गया है, जब इसे सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। फैंस भी इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। चूंकि निर्माताओं ने पोस्टर के अलावा, अभी तक फिल्म से जुड़ी अन्य झलकियां साझा नहीं की थीं, इसलिए अब टीजर रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। 'बंदर' से अभिनेता के नए पोस्टर के साथ इसके टीजर को लेकर जानकारी दी गई है।

टीजर

हाथ में गिटार थामे नजर आए बॉबी देओल

फिल्म के नए पोस्टर में, बॉबी ने चमकीले कपड़े पहन रखे हैं और हाथ में गिटार थामे पोज दे रहे हैं। उनका कूल लुक फैंस को काफी रास आ रहा है। निर्माताओं ने बताया है कि टीजर 7 मई को सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, राज बी. शेट्टी और इंद्रजीत सुकुमारन जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement