Loading...
बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' को मिली नई रिलीज तारीख, अब दुनियाभर में मचेगा तहलका
फिल्म 'बंदर' की रिलीज तारीख बदल गई

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' को मिली नई रिलीज तारीख, अब दुनियाभर में मचेगा तहलका

Apr 27, 2026
04:12 pm

क्या है खबर?

बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' को आखिरी वक्त पर फिर बदलाव का मुंह देखना पड़ा है। इसी साल फरवरी में अभिनेता ने कई साल से अटकी पड़ी इस फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान किया था। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों का रुख करेगी। हालांकि अब खुद निर्देशक ने इसकी नई रिलीज तारीख का खुलासा किया है और बताया है कि 'बंदर' को वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा।

रिलीज

यश की 'टॉक्सिक' से टकराने मैदान में आएगी 'बंदर'

निर्देशक ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि फिल्म 'बंदर' 5 जून को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दिलचस्प बात यह है कि साउथ सुपरस्टार यश अपनी बहुचर्चित फिल्म 'टॉक्सिक' को 4 जून को लेकर आ रहे हैं।

ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का जबरदस्त क्लैश होने की संभावना है।

'बंदर' का निर्माण निखिल द्विवेदी ने किया है, जबकि पटकथा 'पाताल लोक' और 'कोहरा' के लिए चर्चित सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है।

कास्ट

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म की शानदार कास्ट में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन, सबा आजाद और नागेश भोसले जैसे सितारे शामिल हैं।

'एनिमल' जैसी फिल्माें में दमदार प्रदर्शन करने के बाद, बॉबी इस इंटेंस ड्रामा में मुख्य किरदार के साथ लौट रहे हैं।

इसकी कहानी एक टीवी सितारे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी सफल जिंदगी में उस वक्त घना अंधेरा छा जाता है, जब उसकी ही प्रेमिका उस पर आरोप लगाती है।

ADVERTISEMENT