'एनिमल' के अबरार से आगे बढ़ने की तैयारी में बॉबी देओल, बोले- बार-बार विलेन नहीं बनना चाहता
बॉबी देओल अब 'आश्रम' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों की विलेन वाली छवि से बाहर निकलना चाहते हैं। जागरण फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने कहा कि हिट होने के बाद उन्हें बार-बार विलेन के रोल ही मिल रहे हैं, लेकिन अब वो कुछ नया काम करना चाहते हैं और खुद को सिर्फ नकारात्मक किरदारों तक सीमित नहीं रखना चाहते।
'तीन कौवे' में दिखेगा अभिनय का नया रंग
'आश्रम' और 'एनिमल' में दमदार किरदार निभाने के बाद, बॉबी अब और भी जटिल भूमिकाएं करना चाहते हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में उन्होंने एक उम्रदराज फिल्मी सितारे का रोल निभाया, जिस पर उनकी पूर्व प्रेमिका ने रेप का आरोप लगाया है। इसके साथ ही वो अमेजन प्राइम वीडियो की आगामी स्पाई ड्रामा सीरीज 'तीन कौवे' का भी हिस्सा हैं और कुछ अन्य वेब सीरीज में भी काम कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इन प्रोजेक्ट्स के जरिए वो एक अभिनेता के तौर पर अपने अभिनय के अलग-अलग रंग दिखा पाएंगे।