बॉबी देओल ने खरीदी 15 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, ऋतिक रोशन से खास कनेक्शन
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल आगामी फिल्मों के जरिए तो चर्चाओं में रहते ही हैं। इस बीच, खबर है कि उन्होंने पत्नी तानिया देओल के साथ मिलकर करोड़ों रुपये की संपत्ति में पैसा लगाया है। दरअसल, अभिनेता की कंपनी ग्रीनस्टोन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के अंधेरी स्थित एक बिल्डिंग में 5 कमर्शियल ऑफिस यूनिट्स खरीदे हैं जिनकी कीमत 15.05 करोड़ से ज्यादा है। इस सौदे से साफ है कि देओल परिवार रियल एस्टेट सेक्टर में भी पैसा लगा रहा है।
सौदा
जानिए कितने में हुआ सौदा
CRI मैट्रिक्स द्वारा मिले संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के मुताबिक, अंधेरी स्थित 3,400 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल वाले 5 कमर्शियल ऑफिस का साैदा 27 फरवरी, 2026 को पंजीकृत किया गया था। इसमें 90 लाख से ज्यादा स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क करीब 1.50 लाख शामिल है। ये ऑफिस उसी बिल्डिंग में मौजूद हैं, जहां ऋतिक रोशन, उनके पिता राकेश रोशन की HRX डिजिटेक LLP और उनकी मां प्रमिला रोशन की फिल्मकुंज (बॉम्बे) सामूहिक रूप से 10 ऑफिस के मालिक हैं।
कब्जा
दिसंबर, 2027 तक कब्जा मिलने की उम्मीद
दस्तावेजों के अनुसार, वर्तमान में बिल्डिंग का कार्य निर्माणधीन है और दिसंबर, 2027 में इसका कब्जा मिलने की उम्मीद है। यह भी पता चला है कि बॉबी और उनकी पत्नी ने ऑफिस यूनिट्स को 5 पार्किंग स्थलों के साथ खरीदा था। उन्हें संपत्ति बेचने वाली कंपनी यूरा बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड है, जो इस परियोजना की विकासकर्ता है। काम की बात करें, तो बॉबी को फिल्म 'बंदर' में देखा जाएगा। यह फिल्म 22 मई, 2026 को रिलीज होगी।