Page Loader
सरगुन मेहता की कुल संपत्ति कितनी है? जानिए उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में
सरगुन मेहता की कुल संपत्ति कितनी है? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sargunmehta)

सरगुन मेहता की कुल संपत्ति कितनी है? जानिए उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में

Sep 06, 2023
11:47 am

क्या है खबर?

सरगुन मेहता का नाम उन अभिनेत्रियों की सूची में शुमार है, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर दर्शकों का दिल जीता है। वह पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने पंजाबी फिल्मों के अलावा कई सुपरहिट हिंदी टीवी शो में भी काम किया है। 6 सितंबर, 1988 को पंजाब में जन्मीं सरगुन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी कुल संपत्ति और पढ़ाई के बारे में बताने वाले हैं।

पढ़ाई

जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं सरगुन 

अपनी कड़ी मेहनत से पंजाबी फिल्मों में नाम कमाने वाली सरगुन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये है। वह एक फिल्म के लिए 40 से 60 लाख रुपये चार्ज करती हैं। सरगुन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने बी.कॉम की डिग्री हासिल करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में दाखिला लिया।

फिल्मी सफर 

ऐसा रहा सरगुन मेहता है फिल्मी सफर 

सरगुन ने 2009 में शो '12/24 करोल बाग' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वह 'अपनों के लिए गीता का धर्मयुद्ध', 'फुलवा', 'हमने ने ली है...शपथ', 'बालिका वधु', 'क्या हुआ तेरा वादा' और अन्य धारावाहिक में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा सरगुग 'बिग बॉस 8', 'नच बलिए 5' और 'खतरों के खिलाड़ी 8' जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रही हैं। सरगुन 'लव पंजाब', 'अंग्रेज', 'किस्मत' और 'सौंकण सौंकने' जैसी पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।