NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: आलीशान घर और महंगी कारें, जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति 
    जन्मदिन विशेष: आलीशान घर और महंगी कारें, जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति 
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: आलीशान घर और महंगी कारें, जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति 

    लेखन दीक्षा शर्मा
    May 25, 2023 | 10:47 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: आलीशान घर और महंगी कारें, जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति 
    जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@karanjohar)

    25 मई, 1972 के दिन मुंबई में हिरू जौहर और यश जौहर के घर जन्मे करण जौहर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। करण अपने प्रोडक्शन हाउस 'धर्मा प्रोडक्शंस' के बैनर तले तमाम शानदार फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। इसके अलावा इंडस्ट्री में तमाम स्टारिकड्स का करियर बनाने का श्रेय भी करण को जाता है। 25 मई को करण अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी संपत्ति के बारे में बताएंगे।

    करण की कुल संपत्ति

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण की कुल संपत्ति 1,750 करोड़ रुपये है। उनकी मोटी कमाई उनके प्रोडक्शन हाउस 'धर्मा प्रोडक्शंस' से होती है। करण के पास आलीशान प्रॉपर्टी भी हैं। मुंबई के कार्टर रोड पर स्थित उनके बंगले की कीमत ही करोड़ों में है। इस घर को करण ने 2010 में 32 करोड़ की कीमत में खरीदा था। उनके पास मालाबार हिल्स में भी बहुत शानदार घर है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस घर की कीमत 20 करोड़ रुपये है।

    करण का कार कलेक्शन 

    करण लग्जरी कारों के भी बहुत शौकीन हैं। उनके पास BMW 745, BMW 760, BMW 520D, ऑडी 8 L, मर्सिडीज S क्लास और मर्सिडीज मेबैक S 500 जैसी कई और बेहतरीन कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। करण 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए निर्देशक के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई से बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    करण जौहर
    जन्मदिन विशेष

    करण जौहर

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से रणवीर सिंह का नया पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    जन्मदिन विशेष: बातें जो करण जौहर की फिल्मों को बनाती हैं सबसे अलग जन्मदिन विशेष
    करण जौहर ने पूरे किए निर्देशन के 25 साल, दिखाई 'रॉकी और रानी...' की पहली झलक धर्मा प्रोडक्शंस
    'ग्यारह ग्यारह' का टीजर जारी, वेब सीरीज में नजर आएंगे ये कलाकार  ZEE5

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: शेफाली शाह को OTT से मिली अलग पहचान, इन फिल्मों-सीरीज में दिखा उम्दा प्रदर्शन शेफाली शाह
    जन्मदिन विशेष: आदित्य चोपड़ा ने 'DDLJ' से की थी शुरुआत, इन फिल्मों का भी किया निर्माण  आदित्य चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: जूनियर एनटीआर की हिट फिल्में, जिनका हिंदी में भी लुत्फ उठा सकते हैं आप जूनियर एनटीआर
    जन्मदिन विशेष: नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023