Page Loader
जन्मदिन विशेष: एक फिल्म के लिए इतने करोड़ रुपये लेती हैं हुमा कुरैशी, जानिए कुल संपत्ति 
एक फिल्म के लिए इतने करोड़ रुपये लेती हैं हुमा कुरैशी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamhumaq)

जन्मदिन विशेष: एक फिल्म के लिए इतने करोड़ रुपये लेती हैं हुमा कुरैशी, जानिए कुल संपत्ति 

Jul 28, 2023
10:05 am

क्या है खबर?

हुमा कुरैशी ने अपने अभिनय के दम पर भारतीय सिनेमा में अपनी एक विशेष जगह बनाई है। वह साल 2008 में अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए मुंबई आ गई थीं। अभिनेत्री पहली बार अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नजर आई थीं। इसके बाद हुमा कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हुमा आज (28 जुलाई) अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास दिन पर हम आपको हुमा की संपत्ति बताते हैं।

हुमा

कितनी है हुमा की संपत्ति?

रिपोर्ट के अनुसार, हुमा लगभग 23 करोड़ रूपये की संपत्ति की मालकिन हैं। वह एक फिल्म के लिए 2-3 करोड़ रुपये तक लेती हैं। हुमा की ज्यादातर कमाई अभिनय करियर, विज्ञापन और कई अवॉर्ड शो के माध्यम से होती है। हुमा को पिछली बार फिल्म 'तरला' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत महिला शेफ तरला दलाल की भूमिका निभाई है। आने वाले दिनों में हुमा 'पूजा मेरी जान' में नजर आएंगी।