NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिपाशा बसु का छलका दर्द, बोलीं- दिल में 2 छेद के साथ जन्मी थी बेटी देवी
    अगली खबर
    बिपाशा बसु का छलका दर्द, बोलीं- दिल में 2 छेद के साथ जन्मी थी बेटी देवी
    दिल में 2 छेद के साथ हुआ बिपाशा बसु की बेटी का जन्म

    बिपाशा बसु का छलका दर्द, बोलीं- दिल में 2 छेद के साथ जन्मी थी बेटी देवी

    लेखन मेघा
    Aug 06, 2023
    12:19 pm

    क्या है खबर?

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बीते साल अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत इस दुनिया में किया था। दोनों शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने थे।

    अभिनेत्री अक्सर ही सोशल मीडिया पर बेटी देवी की तस्वीरें साझा कर प्यार लुटाती रहती हैं तो अब उन्होंने खुलासा किया कि जन्म के समय देवी के दिल में 2 छेद थे।

    बिपाशा 3 महीने की देवी की सर्जरी होने की बात बताते हुए भावुक हो गईं।

    विस्तार

    जन्म के 3 दिन बाद लगी थी जानकारी

    नेहा धूपिया के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत के दौरान बिपाशा ने बताया कि उन्हें बेटी के जन्म के 3 दिन बाद उसके दिल में छेद होने के बारे में पता चला था।

    उन्होंने कहा, "हमारी यात्रा किसी भी सामान्य माता-पिता से अलग थी। यह उस मुस्कान से कठिन है जो मेरे चेहरे पर है। मैं नहीं चाहूंगी कि किसी मां के साथ ऐसा हो।"

    अभिनेत्री का कहना है कि बहुत सी माताओं ने उनकी इस यात्रा में मदद की।

    बयान

    3 महीने की देवी की हुई थी सर्जरी

    बिपाशा ने बताया कि देवी वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (VSD) से पीड़ित थीं, जिसके बारे में वह कुछ नहीं जानती थीं।

    उन्होंने कहा, "हमने अपने परिवार से इस बारे में बात नहीं की क्योंकि हम डरे हुए थे। पहले 5 महीने हमारे लिए बहुत कठिन रहे, लेकिन देवी पहले दिन से ही शानदार रही है।"

    अभिनेत्री ने बताया कि देवी के दिल में बड़ा छेद था और ऐसे में 3 महीने की होने पर उसकी सर्जरी की गई थी।

    बयान

    अब ठीक है देवी की तबीयत

    बिपाशा ने बताया कि हर महीने उन्हें देवी के स्कैन कराने के लिए कहा गया था ताकि पता चले कि वह अपने आप ठीक हो रही है या नहीं।

    अभिनेत्री को लगा था कि यह खुद ठीक होना शुरू होगा, लेकिन पहले और दूसरे महीने में ऐसा नहीं हुआ। तीसरे महीने में वह सर्जनों से मिले और अस्पतालों में जाकर डॉक्टरों से बात की।

    इसके बाद देवी की सर्जरी हुई, जो सफल रही और अब वह ठीक है।

    बयान

    मुश्किल था सर्जरी का निर्णय लेना

    इस बारे में बात करते हुए बिपाशा काफी भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि आप इतना दुखी और बोझिल महसूस करते हैं क्योंकि आप एक बच्चे की ओपन हार्ट सर्जरी कैसे करा सकते हैं?

    बिपाशा के लिए यह दौर काफी कठिन था, लेकिन वह जानती थीं कि देवी ठीक हो जाएगी।

    बिपाशा ने कहा कि सर्जरी का निर्णय लेना काफी मुश्किल था और करण भी इसके लिए पहले राजी नहीं हुए थे। हालांकि, बाद में सबकुछ सही रहा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिपाशा बसु
    करण सिंह ग्रोवर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की कोई संभावना नहीं- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत, रणबीर नहर का करेगा विस्तार सिंधु जल संधि
    हुंडई हाइब्रिड पावरट्रेन पर कर रही काम, 26 मॉडल लॉन्च की भी योजना  हुंडई मोटर कंपनी
    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के लिए पेश किया नया लॉन्चर कमांड पैलेट, जानिए क्या हाेगा फायदा  माइक्रोसॉफ्ट

    बिपाशा बसु

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की फ़िटनेस का राज है योग, आप भी करें बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की फिटनेस का राज है योग, आप भी करें बॉलीवुड समाचार
    'नच बलिए 10' को जज कर सकती हैं बिपाशा बसु, इन हस्तियों को भी किया अप्रोच करण जौहर
    बिपाशा ने बताई आपबीती, कहा- मैसेज करके परेशान करता था 'टॉप प्रोड्यूसर' बॉलीवुड समाचार

    करण सिंह ग्रोवर

    बिपाशा बसु और करण ग्रोवर बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता सेलिब्रिटी गॉसिप
    बिपाशा बसु-करण ग्रोवर ने की पुष्टि, बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता सेलिब्रिटी गॉसिप
    बिपाशा बसु-करण ग्रोवर बने माता-पिता, बेटी का हुआ जन्म बिपाशा बसु
    जन्मदिन विशेष: करण सिंह ग्रोवर फिटनेस के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो  जन्मदिन विशेष

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: सुनील ग्रोवर ने इन किरदारों में कॉमेडी के साथ अभिनय से भी किया प्रभावित जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: सुनील ग्रोवर की संपत्ति कितनी है? मुंबई में है आलीशान घर  सुनील ग्रोवर
    नितिन देसाई की आत्महत्या की पुष्टि; मौत से पहले की ऑडियो रिकॉर्डिंग, बताई अंतिम इच्छा आत्महत्या
    सीमा हैदर चलीं बॉलीवुड, निर्माता ने घर पहुंचकर लिया ऑडिशन; जानिए कैसे मिला फिल्म का प्रस्ताव सीमा हैदर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025