मधुबाला और मीना कुमारी की बायोपिक पर रोक, क्या है दोनों फिल्मों में देरी की वजह?
क्या है खबर?
मधुबाला और मीना कुमारी बॉलीवुड के वो नाम हैं, जो किसी परिचय के मोहताज नहीं। इन दोनों दिग्गज अभिनेत्रियों पर 2 बायोपिक बनाई जा रही हैं। हालांकि, खबरों के मुताबिक, अभी उन्हें रोक दिया गया है। फिल्मफेयर के मुताबिक, दोनों फिल्मों में देरी हो रही है और अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये कब आगे बढ़ेंगी। लंबे समय से इन फिल्मों की चर्चा चल रही है, लेकिन इनके निर्माण की दिशा में खास कदम नहीं उठाए गए हैं।
देरी
क्यों हो रही है इन फिल्मों की शूटिंग में देरी?
अब तक निर्माताओं ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि इन फिल्मों की शूटिंग कब शुरू हो सकती है।
मीना कुमारी की बायोपिक से फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा बतौर निर्देशक अपना सफर शुरू करने वाले थे और खबर थी कि इसमें कृति सेनन मुख्य भूमिका निभाएंगी।
हालांकि, मनीष के फिल्म से अलग होने के बाद मुख्य भूमिका के लिए कियारा आडवाणी का नाम चर्चा में आया। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मधुबाला
मधुबाला में भी हो रही देरी
खबरों के मुताबिक, मधुबाला की बायोपिक में उनका किरदार सारा अर्जुन निभाने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के रीन करने वाले हैं और संजय लीला भंसाली इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं।
शुरुआत में इस फिल्म को बजट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन भंसाली के जुड़ने के बाद काम ने रफ्तार पकड़ ली थी। हालांकि, इसके आगे की प्रगति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
फिलहाल, दोनों फिल्में होल्ड पर हैं।