LOADING...
'धुरंधर 2' और 'उस्ताद भगत सिंह' से पहले उत्तर-दक्षिण की इन फिल्मों में दिखा बड़ा टकराव
'धुरंधर 2' और 'उस्ताद भगत सिंह' के बीच होगा टकराव

'धुरंधर 2' और 'उस्ताद भगत सिंह' से पहले उत्तर-दक्षिण की इन फिल्मों में दिखा बड़ा टकराव

Mar 11, 2026
05:59 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' इसी महीने 19 मार्च को रिलीज हो रही है। पहले बॉक्स ऑफिस पर इसका टकराव, यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' से होना था जिसे अब टाल दिया गया है। 'टॉक्सिक' अब 5 जून को सिनेमाघरों का रुख करेगी, लेकिन पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने 19 मार्च की रिलीज पर कब्जा जमा लिया है। चलिए एक नजर डालते हैं उत्तर-दक्षिण की उन फिल्मों पर जिनके बीच एक ही दिन क्लैश देखा गया।

#1

'वॉर 2' और 'कुली'

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' पिछले साल 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसमें जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी मुख्य किरदार में हैं। यह 2019 में आई 'वॉर' की सीक्वल थी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। कमाई के मुकाबले में भी इसी ने बाजी मारी। 'वॉर 2' ने दुनियाभर में 365 करोड़ के आसपास कारोबार किया, जबकि 'कुली' ने 518 करोड़ से ज्यादा कमाए थे।

#2

'गदर 2' और 'जेलर'

सनी देओल ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' (2001) की दूसरी किस्त 'गदर 2' के साथ 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों का रुख किया था। इसने दुनियाभर में लगभग 691 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया। वहीं दूसरी ओर, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' एक दिन पहले, यानी 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने न सिर्फ तमिल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, बल्कि दुनियाभर से वाहवाही बटोरी। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 604 करोड़ रुपये के आसपास रहा था।

Advertisement

#3

'डंकी' और 'सालार: पार्ट 1'

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। यह फिल्म 21 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसमें तापसी पन्नू भी नजर आईं। वहीं साउथ में, सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार: पार्ट 1' को अगले दिन 22 दिसंबर को रिलीज किया गया था। इस पैन इंडिया फिल्म ने दुनियाभर में 610 करोड़ से लेकर 721 करोड़ के बीच कमाई की थी। वहीं, 'डंकी' ने दुनियाभर से कुल 470 करोड़ रुपये के आसपास बटोरे थे।

Advertisement

#4

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कांतारा: चैप्टर 2'

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों का रुख किया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि इसके सामने ऋषभ शेट्‌टी की 'कांतारा: चैप्टर 2' चुनौती बनकर आई थी। वरुण की फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 108.11 करोड़ रुपये के आसपास कारोबार किया, जबकि 'कांतारा: चैप्टर 2' वर्ल्डवाइड 867 करोड़ से ज्यादा कारोबार करने में कामयाब रही थी।

Advertisement