Page Loader
रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 3' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे
'बिग बॉस OTT 3' का टीजर जारी (तस्वीर: एक्स/@JioCinema)

रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 3' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे

Jun 10, 2024
03:31 pm

क्या है खबर?

रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT' के तीसरे सीजन का दर्शक पिछले कुछ समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म हो जाएगा। 'बिग बॉस OTT 3' की मेजबानी सलमान नहीं, बल्कि अनिल कपूर करने वाले हैं। पहले दोनों सीजन को सलमान ने होस्ट किया था। अब निर्माताओं ने 'बिग बॉस OTT 3' का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें अनिल की झलक साफ दिख रही है। टीजर में उनकी दमदार आवाज सुनने को मिल रही है।

बिग बॉस OTT 3

21 जून से जियो सिनेमा पर होगा प्रीमियर

'बिग बॉस OTT 3' का प्रीमियर 21 जून से जियो सिनेमा पर रात 9 बजे से होने जा रहा है। OTT प्लेटफॉर्म ने टीजर साझा करते हुए लिखा, 'मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। अनिल कपूर के आने से अब सब बदलेगा। हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ 'बिग बॉस OTT 3'के इस ख़ास सीजन के लिए तैयार हो जाइए।' पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस OTT 3' में नजर आने वाली हस्तियों को लेकर अटकलें चल रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट