Loading...
'बिग बॉस 20': कनिका के बाद उदिति सिंह ने गंवाया एक जीवनदान, मिले सबसे कम वोट
'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह का एक जीवनदान गया

'बिग बॉस 20': कनिका के बाद उदिति सिंह ने गंवाया एक जीवनदान, मिले सबसे कम वोट

Sep 14, 2026
10:33 am

क्या है खबर?

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार में पहले हफ्ते में कोई निष्कासित नहीं हुआ है। घर से बेघर होने के लिए कनिका मान, उदिति सिंह, अरिश्फा खान और लव गिल नॉमिनेटेड थीं। जनता के सबसे कम वोट मिलने के कारण उदिति को खतरे का सामना करना पड़ा। नतीजन, उनका एक जीवनदान हाथ से चला गया, जबकि वह प्रतियोगी अभी भी बनी हुई हैं। दरअसल, इस बार शो के प्रतियोगियों को 2 जीवनदान मिल रहे हैं।

मौका

उदिति के ऊपर से खतरा अभी टला नहीं

नवीनतम एपिसोड में, सलमान ने बताया कि जनता के फैसले के आधार पर सबसे कम वोट उदिति को मिले हैं।

'तथास-टू' कॉन्सेप्ट के हिसाब से वह बेघर होने से तो बच गईं, लेकिन एक जीवनदान खोने से आने वाले हफ्तों में उन पर दबाव और बढ़ जाएगा।

गेम के और भी मुश्किल होने के साथ, अब उन्हें शो में अपनी जगह बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा नजर आने और दर्शकों के मजबूत समर्थन पर निर्भर रहना होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

टास्क

कनिका मान के पास भी बचा एक जीवनदान

'बिग बॉस 20' के पहले हफ्ते में, कप्तानी टास्क जीतकर यंग डीएसए ने कनिका मान से उनका एक जीवनदान छीन लिया था। इसलिए, खतरे में होने के बावजूद जनता के प्यार ने उन्हें सुरक्षित कर दिया।

आने वाला एपिसोड और धमाकेदार होगा, क्योंकि बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क रद्द कर दिया है और खुद यंग, रोहैद खान और आसिफ खान को बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है।

इसका कारण इन तीनों का आपस में नॉमिनेशन पर बातचीत करना है।

ADVERTISEMENT