'बिग बॉस 20' में पहली बार फूटा मैरी कॉम का गुस्सा, बोलीं- मेरी इज्जत करना सीखो
क्या है खबर?
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में प्रतियोगियों के बीच खूब घमासान देखने को मिल रहा है। हाल ही में, कप्तानी टास्क को लेकर स्काउट OP और अरिश्फा खान के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बॉक्सिंक चैंपियन मैरी कॉम को पहली बार गुस्से से आगबबूला होते हुए देखा गया। वह माही विज पर खूब नाराज होती हैं और उन्हें उनकी इज्जत करने के लिए कहती हैं।
वजह
माही की इस बार से चढ़ा मैरी का पारा
प्रोमो के मुताबिक, बिग बॉस के निर्देशन पर माही को किसी बात के लिए मैरी का नाम लेना होता है, लेकिन वह ऐसा जाहिर करती हैं कि उन्हें उनका नाम नहीं पता।
मैरी को उनका ये बर्ताव पसंद नहीं आता है और वह माही से कहती हैं, "आपका प्रोफाइल अच्छा है। मेरे प्रोफाइल से तुलना मत करो। तुम्हें शर्म नहीं आती, मेरे काम में टांग मत अड़ाओ। मेरी इज्जत करो।"
इस पर माही कहती हैं, "क्यों करूं मैं तुम्हारी इज्जत?"
जवाब
मैरी की बात पर माही हुईं आगबबूला
110 कैमरों के सामने माही गुस्से में मैरी से कहती हैं, "हम लोग छोट हैं। इतनी मिर्ची क्यों लगती है कुछ बोलने पर। आपको भी शर्म नहीं आती क्या? बैठकर बकवास कर रही हो। हमारे लिए बोलती हो, मेकअप लगाती है, कपड़े पहनती है। क्या आप ऐसे बातें करती हैं?"
मैरी और माही के विवाद पर लोग भी 2 गुट में बंट गए हैं। अब देखना होगा कि 'वीकेंड का वार' में सलमान की इस पर क्या प्रतिक्रिया होती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
Ek taraf #Mahhi aur dusre taraf #Mary, mahaul hua intense! 🔥
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 18, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/iNagVfHUDt